युजवेंद्र चहल ने कथित गर्लफ्रेंड को सरेआम किया किस? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा के साथ तन्हाई में जी रहे युजवेंद्र चहल ने चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में आरजे महविश के साथ बैठकर देखा था। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या इन दोनों के बीच कुछ पक रहा है। युजी चहल के साथ महविश ने फोटो भी पोस्ट किया था।

दोनों को एक साथ बैठकर मुकाबले का आनन्द लेते हुए देखा गया था। दोनों खुलकर बात करते और मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे थे। तुरंत यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि चहल के जीवन में फिर से प्रेम आया है। उनका जीवन एक बार फिर से खुशियों से भरने वाला है।

yuzvendra chahal

इस बीच चहल और महविश के रिश्ते पर तो कोई पुष्टि नहीं हुई लेकिन ऐसा ऐसा वीडियो जरूर वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल दावे में दोनों को किस करते हुए देखा गया है, यह एक लिप लॉक वाला वीडियो था।

वनइंडिया ने जब इस वीडियो को देखा, तो तह तक जाने का फैसला लिया और फैक्ट चेक किया। दावा किया गया कि यह वीडियो चहल और महविश का है। इसके बाद गूगल की मदद लेने पर मामला कुछ और ही पाया गया।

फैक्ट चेक- गूगल इमेज पर जाने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला लेकिन मैच के दिन वाला वायरल फोटो जरूर आया, जो इस आर्टिकल में बतौर फोटो लगा है। इसके अलावा वीडियो का इमेज लेकर भी रिवर्स इमेज पर चेक करने पर कुछ नहीं पाया गया। इससे पता चला कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। इस तरह के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल बहुत देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+