'दिल रोता है लेकिन आंखें मना कर देती हैं,' पत्नी से अनबन के बीच चहल का इमोशनल वीडियो वायरल

Yuzvendra Chahal: क्रिकेट की दुनिया में हर खिलाड़ी अपनी कहानी खुद लिखता है, लेकिन कुछ ऐसी अनकही कहानियां होती हैं, जो सिर्फ दिलों में रहती हैं। भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है, क्योंकि गेंदबाज और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरों की भरमार हैं।

युजवेंद्र चहल का एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपने निजी संघर्षों को शेयर किया, जिससे यह साफ हुआ कि वह मानसिक रूप से बहुत कुछ सहन कर रहे थे और ये सब उनके जीवन में बहुत पहले से चल रहा था। जो उनके अंदर की भावनात्मक उथल-पुथल को दर्शाता है। यह बयान इस बात का संकेत है कि वह अपनी भावनाओं को बाहर नहीं आने देते, भले ही उनके दिल में गहरे दर्द और तनाव चल रहे हों।

Yuzvendra Chahal

'दिल रोता है, लेकिन आंखें मना कर देती हैं'

चहल की यह बात, ऐसे समय में बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है, जब दोनों पति-पत्नी ने इंस्टा से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर के दबाव को अंदर ही अंदर झेलते रहे। हालांकि वे मैदान पर एक मजबूत छवि बनाए रखते हैं।

यह स्थिति यह दर्शाती है कि कई बार हम किसी को देखकर यह नहीं समझ पाते कि वह क्या महसूस कर रहा है। चहल की तरह, हम सभी के अंदर कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे हम छुपाते हैं, ताकि सामने वाले को हमारा दर्द न दिखे। यह हमें यह सिखाता है कि कभी-कभी, अपनी असल भावनाओं को स्वीकार करना और उन्हें सामने लाना, सबसे बड़ी ताकत हो सकती है, और चहल ने भी शायद अब अपनी भावनाओं का सम्मान करना सीख लिया है।

एक दूसरे से अलग होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, भारतीय क्रिकेटर और धनश्री ने अभी तक एक दूसरे से अलग होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।2022 में ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धनश्री वर्मा चहल से तलाक लेने जा रही हैं। हुआ यूं कि धनश्री ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था, 'एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देती है।' इसके साथ ही, उन्होंने IG पर अपने नाम से युजवेंद्र का सरनेम भी हटा दिया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि क्या इस जोड़े के बीच कुछ गड़बड़ है।

बाद में, युजी ने अपने IG हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके और धनश्री के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की चर्चा के जाल में न फंसने के लिए कहा, जो दोनों के फैंस के लिए राहत की सांस लेकर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+