LPG Price: अगस्त के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
LPG Price: अगस्त महीने की शुरुआत बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है, शुक्रवार सुबह-सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती करके आम आदमी को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 33.50 रु घटे हैं।
जिसके बाद इसकी कीमत दिल्ली में 1631 रु हो गई है जो कि पहले 1665 रु थी, हालांकि 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम 60 रु घटे थे। नई कीमतें आज से लागू भी हो गई हैं।

नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...
- दिल्ली- 1631.50 रुपये
- मुंबई- 1583.00. रुपये
- कोलकाता - 1735.50 रुपये
- चेन्नई- 1790
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं।
शहर रेट (रुपये में)
- दिल्ली 853.00
- गुरुग्राम 861.5
- अहमदाबाद 860
- जयपुर 856.5
- पटना 942.5
- आगरा 865.5
- मेरठ 860
- गाजियाबाद 850.5
- इंदौर 881
- भोपाल 858.5
- लुधियाना 880
- वाराणसी 916.5
- लखनऊ 890.5
- मुंबई 852.50
- पुणे 856
- हैदराबाद 905
- बेंगलुरु 855.5
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग (LPG Price)
- घरेलू सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है।
- घर में खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से प्रयोग होता है।
- कुछ जगहों में लोग इसे हीटर या गीजर के तौर पर भी यूज करते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी लैंप या पैट्रोमैक्स के रूप में इसका प्रयोग करते हैं।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपयोग (LPG Price)
- कमर्शियल सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम या 47.5 किलोग्राम होता है।
- होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन में खाना पकाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
- मिठाई की दुकानों, बेकरी में इस प्रयोग मुख्य रूप से होता है।
- हॉस्पिटल, फैक्ट्री में भी इसका प्रयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications