पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने की युजवेंद्र चहल की तारीफ, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में होगा भारत का ट्रंप कार्ड

सिडनी, जुलाई 16। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि इस गेंदबाज ने पिछले 2 साल के अंदर अपने उपर काफी काम किया है। ब्रैड हॉग के मुताबिक, दो साल पहले तक बल्लेबाज चहल की गेंदबाजी का अंदाजा लगाने लगे थे, लेकिन इस गेंदबाज ने जिस तरह से अपने स्किल को बेहतर बनाया है, उसका क्रेडिट उन्हें देना चाहिए।

Yuzvendra Chahal

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चहल की दावेदारी है मजबूत- हॉग

ब्रैड हॉग ने कहा कि यह वहीं गेंदबाज है, जिसे पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम से बाहर किया गया था, लेकिन अब यही गेंदबाज इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर चुका है और इतना ही नहीं वो भारत का ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। चहल ने बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और मोइन अली का विकेट लिया था।

टी20 विश्व कप के लिए भारत सबसे बेहतर टीम- हॉग

चहल की गेंदबाजी से इंप्रेस होकर ब्रैड हॉग ने कहा है कि मुझे चहल की गेंदबाजी में जो सबसे ज्यादा पसंद है वो है कि वो बेस्ट हैं। एक दौर था जब चहल को हर बल्लेबाज बहुत आसानी से खेल रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को प्रतियोगिता में वापस लाने के लिए अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। एक व्यक्ति के रूप में भी चहल ने खुद पर काफी काम किया है और इसकी बड़ी वजह इस साल टी20 विश्व कप का होना है, जिसके लिए भारत सबसे फेवरिट में से एक है, मुझे ऐसा लगता है कि चहल के लिए टी20 विश्व कप बेहतर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+