युजवेंद्र चहल को नीचा दिखाने का हो रहा प्रयास? रियलटी शो में जाकर धनश्री साध रहीं क्रिकेटर पर निशाना

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद दुखी होकर काफी समय तक कुछ नहीं बोला था। धनश्री वर्मा ने तलाक के साथ युजवेंद्र चहल की जेब भी ढीली कर दी थी। चहल से 4 करोड़ 75 लाख की रकम लेकर धनश्री ने तलाक दे दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से कोई बयानबाजी नहीं हुई थी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में चहल ने कई बातों का खुलासा किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह कई दिनों तक सो नहीं पाए थे और अजीब ख्याल दिमाग में आते थे। उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं देने की बात भी की। उसके बाद धनश्री ने भी जवाब में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें चहल का मज़ाक भी उड़ाया था। अब रियलटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा ने चहल की चर्चा छेड़ दी है।

yuzvendra chahal

शो में धनश्री ने सुहाना को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना नेगेटिव पीआर करते हो, या पब्लिक में जाकर बोलते हो। यह आपका समय बर्बाद करेगा। यह आपकी मदद नहीं करेगा। कोई कुछ बोल नहीं रहा है, तो इमेज क्लीन क्यों करनी है। एक पॉइंट तक रिश्ता था, तो उसकी इज्जत करो। उस बारे में क्यों बार-बार बात करनी है।

ये सभी बातें चहल को एक तरह से निशाना बनाने जैसी थी। सुहाना से बातचीत करते हुए धनश्री खुद कह रही हैं कि रिश्ता था, तो बार-बार बात क्यों करनी है जबकि वही रियलटी शो में वही कर रही हैं और पूरी दुनिया देख रही है। वह चाहती, तो सीधा बोल सकती थीं कि मुझे अपने रिश्ते और तलाक के बारे में एक परसेंट भी बात नहीं करनी है। यह तो उस बातचीत का सिर्फ एक हिस्सा है, इसके अलावा भी बहुत बातें हुई हैं।

नेगेटिव पीआर बोलकर धनश्री ने एक तरह से चहल पर निशाना साधा है और अच्छा बनने का प्रयास भी किया है। अक्सर रियलटी शो में ऐसा ही होता है। खुद को अच्छा दिखाने के लिए एक्स पार्टनर को कटघरे में खड़ा किया जाता है, जबकि वह इंसान उस समय खुद को डिफेंड करने के लिए वहां मौजूदा भी नहीं होता है।

MTV के रियलटी शो 'एस ऑफ़ स्पेस' में दिव्या अग्रवाल ने पूरा शो अपने एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा की बातें करके निकाल दिया था। उसी तरह बिग बॉस में आने वाले कई कंटेस्टेंट अपने एक्स पार्टनर के ऊपर कीचड़ उछालते हैं, ताकि सहानुभूति में लोगों के वोट बटोरे जा सके।

जहां तक चहल का सवाल है, तो उनको किसी नेगेटिव या पॉजिटिव पीआर की जरूरत नहीं है। वह धनश्री से पहली मुलाक़ात के समय भी देश और दुनिया में उतने ही लोकप्रिय थे, जितने आज हैं। धनश्री को चहल की लोकप्रियता का फायदा जरूर मिला है और यह सच्चाई है, क्योंकि 5 साल पहले तक उनको कोई नहीं जानता था। फ़िलहाल तो चहल की अनुपस्थिति में बातें करके धनश्री ने अपने उस रिश्ते का अपमान ही किया है। शो आगे बढ़ेगा, तब क्या-क्या होता है, यह समय आने पर साफ़ हो जाएगा।

रिश्ते की इज्जत तभी समझी जाती है, जब आप उसके बारे में एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। कहीं न कहीं यह चहल को नीचा दिखाने जैसा है। दर्शक तो फिर भी सही-गलत में फर्क कर लेंगे लेकिन शो में धनश्री के साथ बैठकर उनकी बातें सुनने वाले लोगों के दिमाग में चहल की नेगेटिव इमेज ही बनेगी और कहीं न कहीं यह सोच-समझकर ही किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+