Chahal With New Mystery Girl: धनश्री से तलाक के बाद चहल की लाइफ में नई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री?
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर अपनी फिरकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह IPL 2025 के बीच भी क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल को एक नई मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई।
आईपीएल 2025 के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में चहल पंजाब किंग्स की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दोनों पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के चलते चहल की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस नई मिस्ट्री गर्ल को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे चहल की नई शुरुआत बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक प्रोफेशनल बातचीत मान रहे हैं।
वीडियो सामने आते ही क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफान आ गया। फैंस ये जानने में जुट गए कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं?
कौन हैं मेघा सुखीजा
हालांकि, रहस्य ज्यादा देर तक बना नहीं रह सका, क्योंकि इस लड़की की पहचान मेघा सुखीजा के रूप में सामने आई। उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, मेघा एक कंटेंट क्रिएटर और एपिसोड्स क्लोदिंग ब्रांड की को-फाउंडर हैं। इंस्टाग्राम पर 500K से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाली मेघा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रील्स के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
इससे पहले आरजे महवश से जुड़ा नाम
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब चहल को किसी महिला के साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया हो। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें आरजे महवश के साथ भी स्पॉट किया गया था, जिससे काफी सुर्खियां बनी थीं।
आईपीएल 2025 में चहल की नई शुरुआत!
आईपीएल 2025 में चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है। 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने पहले मैच में वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहे, 3 ओवर में 34 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।
हालांकि, 161 आईपीएल मैचों में 205 विकेट लेने वाले इस दिग्गज गेंदबाज से अभी भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। चहल का अगला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा, जहां वह अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications