Dhanashree: चहल ने धनश्री को लेकर बता दिया फाइनल डिसीजन! क्रिप्टिक पोस्ट में दी बड़ी हिंट
भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ तलाक की अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। चहल के इस कदम ने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।
चहल ने अपनी पोस्ट में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, 'भगवान ने मुझे जितनी बार बचाया है, मैं गिन नहीं सकता। इसलिए मैं केवल उन समयों की कल्पना कर सकता हूं, जब मुझे बचाया गया है, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं है। भगवान हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद, तब भी जब मुझे इसका पता नहीं होता।'

चहल ने धनश्री को लेकर बता दिया फाइनल डिसीजन?
तलाक की अफवाहों के बाद चहल और धनश्री वर्मा- दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गईं। चहल ने अपने अकाउंट से धनश्री की सभी तस्वीरें हटा दीं, लेकिन उन्होंने उनके साथ अपनी तस्वीरें बरकरार रखीं।
संभवत: चहल की इस क्रिप्टिक स्टोरी को धनश्री से अलग होने के बाद की फाइनल पोस्ट के रूप में देखा जा रहा है। और ऐसा समझा जा रहा है कि चहल उस रिश्ते से निकलने के बाद खुश हैं और भगवान का उन्हें बचाने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। हालांकि, हम इस तरह का कोई दावा नहीं करते हैं।
इससे पहले 2023 में तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम नाम से 'चहल' हटा दिया। इसके बाद युजवेंद्र ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि, 'नया जीवन लोड हो रहा है।'

ऑनलाइन ऐसी अपुष्ट रिपोर्टें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अगर तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो चहल को एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपये देने पड़ सकते हैं। हालांकि, न तो चहल और न ही धनश्री ने इन दावों या तलाक की अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications