Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ महवश से जुड़ा रिंकू सिंह का नाम? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
Yuzvendra Chahal Rumoured GF RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने हाल ही में अपने 29वें जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों को करीब 64,000 लाइक्स मिले और इसे लाइक करने वालों में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल थे, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।
महवश का इमोशनल पोस्ट वायरल (Yuzvendra Chahal Rumoured GF RJ Mahvash)
27 अक्टूबर को 29 साल की हुईं महवश ने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वह आमतौर पर जन्मदिन से नफरत करती हैं और इस दिन फोन बंद करके या तो अकेले या परिवार जैसे 1-2 करीबी लोगों के साथ देश से बाहर चली जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया और ऐसा नहीं करने के पीछे वजह भी उन्होंने बताया।

इस साल का जन्मदिन है बहुत खास
इस साल के जन्मदिन को उन्होंने बेहद खास बताते हुए लिखा कि इस साल मेरा जन्मदिन बहुत खास था और पहली बार मुझे जिंदगी में सुकून महसूस हुआ। मैं चाहती हूं कि मेरा अगला साल भगवान प्लान करें, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के लिए काफी प्लानिंग कर ली है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि अगला साल अधिक प्यार, जागरूकता और सीख लेकर आएगा। रिंकू सिंह ने महवश की तस्वीरों को लाइक किया जिसके बाद कुछ फैंस रिंकू का नाम भी महवश के साथ जोड़ रहे हैं।
चहल और महवश को लेकर होती रही है चर्चाएं
पिछले कुछ महीनों से चहल और महवश के बीच बढ़ती नज़दीकियों के कारण वे लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रोमांस की अफवाहों को बल मिला है। दोनों को पहली बार चहल का अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से अलगाव के दौरान एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी एक साथ देखा था।
चहल ने किया था मजेदार पोस्ट
इससे पहले चहल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में थे, जिसे उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा पर कटाक्ष माना गया था। चहल ने दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले को शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पतियों से गुजारा भत्ता की मांग नहीं कर सकतीं। उन्होंने उस पर कैप्शन दिया था कि मां कसम खाओ नहीं पलटोगे इस डिसिजन से। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications