'तुमने एक घटिया हरकत,' युजी चहल-आरजे महवश बने कट्टर दुश्मन, अनफॉलो कर वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा
Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और मशहूर डिजिटल क्रिएटर आरजे महवश (RJ Mahvash) के बीच की दोस्ती में दरार आ गई है। काफी समय से साथ दिखने वाली यह जोड़ी अब एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन बनती नजर आ रही है।
दोनों ने न केवल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को 'अनफॉलो' कर दिया है, बल्कि महवश ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे चहल के लिए 'पब्लिक बेइज्जती' माना जा रहा है। महवश का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया है।

महवश ने अपने वीडियो में बिना नाम लिए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि साल 2026 में उनका बर्ताव अब बदल चुका है। महवश ने वीडियो में कहा "2026 में मेरा 'फिक्स इट' बर्ताव सबके लिए बदल गया है। एक घटिया हरकत करके तुम मेरी जिंदगी से बाहर हो (Out of my life)। तुम्हें ठीक करने में मैं अपने दिमाग का बचा हुआ हिस्सा खर्च नहीं कर पाऊंगी।"
महवश यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे जो कहा वो सीधे तौर पर इंसान की नीयत पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा "गलती से कुछ नहीं होता है, सब जानबूझकर होता है। मेरे अंदर अब लड़ने की क्षमता नहीं है और मैं तुम पर गुस्सा भी नहीं हूँ दोस्त... तुम अपने चालाक दिमाग के साथ ही आगे बढ़ो। मैं तुम्हारा मेंटालिटी डिसऑर्डर (Mentality Disorder) ठीक नहीं कर पाऊंगी।"
"मेरी टेबल पर तुम्हारी जगह नहीं"
इस कड़वाहट भरे संदेश का अंत महवश ने एक बड़े कटाक्ष के साथ किया। उन्होंने लिखा कि वह दुआ करती हैं कि उनके टेबल पर खाना हो, लेकिन उनके साथ बैठने का हक वो खो चुके हैं- "मैं विश करती हूँ कि तुम्हारी टेबल पर हमेशा खाना रहे, लेकिन अब तुम मेरी टेबल पर नहीं बैठ सकते।"
क्या चहल की इमेज पर पड़ेगा असर?
सोशल मीडिया पर अब फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। महवश के इस 'मेंटालिटी डिसऑर्डर' वाले कमेंट ने बहस छेड़ दी है कि आखिर चहल ने ऐसी क्या 'घटिया हरकत' की जिससे महवश इतनी आगबबूला हैं। अभी तक चहल की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications