'40 दिन तक रोज रोया, सिर्फ़ 2 घंटे सोया', चहल ने बयां किया दर्द तो फैंस ने बता दिया झूठा

Yuzvendra Chahal On Dhanashree Verma: टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में चहल ने बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के दिनों में वह डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे। चहल ने कहा कि करीब 40 दिन तक मैं हर दिन रोता था। मुझे सिर्फ दो घंटे की नींद आती थी। मैं लगातार एंग्जायटी अटैक और डिप्रेशन से जूझ रहा था। मैंने कभी इतना टूटापन महसूस नहीं किया।

तलाक के दौरान तकलीफ में थे चहल (Yuzvendra Chahal On Dhanashree Verma)

उन्होंने बताया कि तलाक के दौर में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें, चीटिंग के आरोप और पब्लिक ट्रोलिंग ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। इतना ही नहीं, चहल ने स्वीकार किया कि उन दिनों आत्महत्या जैसे विचार भी उनके मन में आए। चहल ने कहा कि मैंने परिवार को कुछ नहीं बताया, क्योंकि उन्हें और परेशान नहीं करना चाहता था। कुछ करीबी दोस्तों के साथ ही इस दर्द को साझा किया। क्रिकेट भी छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन वक्त के साथ खुद को संभाला।

Yuzvendra Chahal 1

टूटी शादी को लेकर कही ये बात

उन्होंने अपनी टूटी शादी को लेकर भी खुलकर बात की। चहल के अनुसार हम दोनों की प्रोफेशनल ज़िंदगी इतनी व्यस्त थी कि एक-दूसरे के लिए वक्त ही नहीं था। सोशल मीडिया पर हम भले ही खुश दिख रहे थे, लेकिन अंदर से चीजें बिगड़ चुकी थीं। चहल ने खुलकर इस पॉडकास्ट में अपनी दिल की बात कही। लेकिन उनके वीडियो पर कई फैंस के अभी भी नेगिटिव कमेंट्स आ रहे हैं।

फैंस ने बता दिया झूठा

सोशल मीडिया पर चहल के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स चहल को झूठा बता रहे हैं। फैंस के मुताबिक चहल ऐसा कर सिंप्थी लेने की कोशिश कर रहे हैं। आर जे महावेश के साथ उनकी दोस्ती वाली बात को भी फैंस मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स उनकी बात से सहमत भी नजर आए और वह चहल को इस कठिन दौर से बाहर आने के लिए सकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+