धनश्री से अलग होते ही युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला! टूटा दिल तो अब विदेश में जाकर करेंगे ये काम
Yuzvendra Chahal News: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। करियर के शुरुआती दौर में शानदार गेंदबाजी कर अलग छाप छोड़ने वाले युजवेंद्र चहल को लंबे समय से भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को देखने के लिए युजवेंद्र चहल बतौर दर्शक स्टैंड में मौजूद थे।
पंजाब के लिए आईपीएल खेलेंगे चहल (Yuzvendra Chahal News)
युजवेंद्र चहल अब आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल में उनका अनुभव काफी शानदार रहा है। पंजाब से पहले वह राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स की टीम ने 18 करोड़ में रुपये में खरीदने का काम किया था। आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन कर एक बार फिर भारतीय टीम में वापस आना चाहेंगे।

युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला
इसके अलावा युजवेंद्र चहल साल 2025 काउंटी चैंपियनशिप और वन-डे कप के लिए नॉर्थम्पटनशायर में वापसी करने के लिए तैयार हैं। पंजाब किंग्स के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न के बाद चहल दूसरी बार इंग्लिश काउंटी टीम से जुड़ेंगे। नॉर्थम्पटनशायर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। चहल 22 जून से काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू अभियान के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसकी शुरुआत मिडलसेक्स के खिलाफ घरेलू मैच से होगी।
पिछली बार दमदार रहा था प्रदर्शन
4 अप्रैल से शुरू होने वाले इस सीजन में वे पहले सात मैच नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड जाने से पहले वह 22 मार्च से 25 मई तक चलने वाले आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे। काउंटी क्रिकेट में साल 2024 में नॉर्थम्पटनशायर के साथ युजवेंद्र चहल का सफर शानदार रहा था। जिसमें उन्होंने चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों में 19 विकेट लिए थे।
युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री से अलग हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच छोटी छोटी बात को लेकर लड़ाईयां होती थी और दोनों एक दूसरे को समझ नहीं पा रहे थे। दोनों की नहीं बनती थी। जिसकी वजह से आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications