IND vs SL: सीरीज जीतने के बाद इमोशनल हुए युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार के हाथों को चूमते हुए का वीडियो वायरल

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले के हाई स्कोरर रहे। उन्होंने भारत 51 गेंदों में 112 रन की नाबाद पारी खेल डाली। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Yuzvendra Chahal Kisses Suryakumar Yadavs Hand

टीम इंडिया ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 91 रनों से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 51 गेंदों में 112 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। सूर्या की इस पारी को टीम के हर खिलाड़ी ने सराहा।

चहल ने सूर्यकुमार यादव के हाथों को चूमा

आपको बता दें कि मैच खत्म होने के बाद टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच के हाई स्कोरर खिलाड़ी का हाथ चूम लिया। इतना ही नहीं युजी ने बाद में सूर्या के हाथों को अपना आंखों से भी लगाया। यह सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जो अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल मैच के दौरान अपनी खतरनाक स्पिन गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी हरकतों को लेकर भी जाने जाते हैं। वो मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करते हैं।

राजकोट टी20 में 'गेम चेंजर' साबित हुए सूर्यकुमार यादव

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक 'गेम चेंजर' खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया, जो पिछले 6 महीने के अंदर ही आ गया। सूर्यकुमार यादव ने कल 219 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। सूर्या की पारी की बदौलत ही भारत ने श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+