क्या वैलेंटाइन डे पर धनश्री वर्मा को मिला धोखा? किसी और के साथ डेट पर निकले चहल, सरेआम किया प्रपोज
Yuzvendra Chahal Dhanashree Video: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल एक बार फिर से मैदान पर नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले युजवेंद्र चहल आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे।
धनश्री वर्मा से हुई थी शादी
क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी युजवेंद्र चहल सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा के साथ युजवेंद्र चहल ने रचाई थी। इसके बाद इन दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के डिवोर्स की बातें भी सामने आने लगी थी। हालांकि बाद में इन सब बातों को अफवाह करार दिया गया था। बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र चहल के हाथों में फूलों का गुलदस्ता है जिसे वह जो बटलर को देकर डेट के लिए पूछते हैं।
डेट पर निकले चहल
इसके बाद बटलर और युजवेंद्र चहल कार ड्राइविंग करते हुए डेट पर जाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहे हैं। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या अपने धनश्री भाभी को छोड़ दिया है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि आपको जोस बटलर के साथ डेट पर जाना पड़ रहा है?












Click it and Unblock the Notifications