धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल के 45 करोड़ में कितनी एलिमनी मिलेगी, क्या गरीब हो जाएगा भारतीय खिलाड़ी?
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारतीय टीम के धांसू लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक के कगार पर खड़े हुए हैं। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। इसके बाद अब अनबन की खबरें हैं। इन्स्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
इससे तलाक की खबरों को और ज्यादा बल मिलता है। हालांकि दोनों के तलाक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन लग यही रहा है कि मामला काफी गंभीर है। चहल से शादी के पहले धनश्री को कोई नहीं जानता था। बाद में उनको काफी प्रसिद्धि मिली।

चहल को आईपीएल और बीसीसीआई से धन राशि मिलती है और ब्रांड्स से भी वह पैसा कमाते हैं। अनुमान के अनुसार युजी की कुल नेटवर्थ 45 करोड़ के करीब मानी जाती है। तलाक होने पर कानून पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए कहता है। हालांकि धनश्री खुद भी काफी कमाती हैं।
Dhanashree भी कमाने में नहीं हैं पीछे
हाल ही में 'झलक दिखला जा' रियलटी शो में अपना जलवा दिखाने वाली धनश्री की नेटवर्थ 23 से लेकर 25 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। ऐसे में उनको तलाक की स्थिति में गुजारा भत्ता शायद ही चाहिए। अगर वह इसकी डिमांड करेंगी, तो युजवेंद्र को यह देना पड़ेगा।
कोर्ट तय करता है प्रोपर्टी का हिस्सा (Dhanashree and Yuzvendra Chahal)
हालांकि दोनों का तलाक फ़िलहाल नहीं हुआ है लेकिन यहाँ तलाक की स्थिति में मिलने वाली रकम की बात की गई है। यह न्यायालय तय करता है कि पत्नी को एलिमनी कितनी मिलनी चाहिए। हार्दिक पांड्या और नताशा वाले मामले पर वनइंडिया ने राजस्थान हाई कोर्ट के अधिवक्ता गोवर्धन सिंह से बात की थी।
बिना पैसों के भी समाप्त हो सकता है मामला
उस समय गोवर्धन सिंह ने बताया था कि प्रोपर्टी का हिस्सा निर्धारित कोर्ट करता है। इसमें यह देखा जाता है कि पति की आमदनी कितनी है और पत्नी के खर्चे क्या हैं। अगर पति और पत्नी के बीच आपसी सहमति हो, तो प्रोपर्टी कितनी भी हो सकती है। बिना प्रोपर्टी के भी मामला समाप्त किया जा सकता है।
चहल को आईपीएल से मिलेगी बड़ी रकम
हाल ही में आईपीएल की मेगा नीलामी में युजवेंद्र चहल के ऊपर मोटा पैसा लगाया गया है। आईपीएल में पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ की भारी रकम के साथ टीम में शामिल किया है। उनकी डिमांड अब भी उतनी ही है, जितनी पहले थी।












Click it and Unblock the Notifications