Dhanashree: चहल को एक दिन के देने पड़े 6 लाख रुपए! 60 करोड़ की एलिमनी के कैलकुलेशन पर चकराया यूजर्स का दिमाग

Yuzvendra Chahal Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक क्रिकेट जगत और बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब इस तलाक के बाद एक और चौंकाने वाला सवाल उठ खड़ा हुआ है। चहल को अपनी एक्स वाइफ को 60 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एलिमनी का मतलब हर दिन के हिसाब से कितना भारी पड़ता है?

दरअसल, चहल और धनश्री की शादी कुल 4 साल 2 महीने, यानी 50 महीने चली। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पिछले 18 महीने से अलग रह रहे थे, जिससे पता चलता है कि उनकी शादी 32 महीने तक चली। अब हम इस पर एक रोचक कैलकुलेशन करते हैं। जो शायद चहल के फैंस को हैरान कर सकती है।

yuzvendra chahal dhanashree verma

अगर 60 करोड़ रुपये को 32 महीनों में बांटा जाए तो:
1 साल की एलिमनी: 1.8 करोड़ × 12 = 21 करोड़ रुपये
1 महीने की एलिमनी: 60 करोड़ ÷ 32 = 1.8 करोड़ रुपये
1 दिन की एलिमनी: 21 करोड़ ÷ 365 = लगभग 6 लाख रुपये

एक दिन की 6 लाख रुपये कीमत चुकानी पड़ी
अगर एलिमनी की रिपोर्ट सच है तो चहल को हर दिन 6 लाख रुपये की कीमत चुकानी पड़ी! यह रकम इस बात को स्पष्ट करती है कि इस तलाक का फाइनेंशियली असर चहल पर किस हद तक पड़ा।

फैंस को हैरान करने वाली है रकम
धनश्री वर्मा कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। उनकी भी खुद की कमाई और पहचान है। लेकिन चहल के साथ बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए यह रकम कई लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है।

चहल के लिए एक बड़ी चुनौती
60 करोड़ रुपये की एलिमनी का भुगतान करना युजवेंद्र चहल के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है। खासकर तब जब वह खुद अपनी क्रिकेट यात्रा में व्यस्त रहते हैं। उनकी क्रिकेट करियर की इनकम को देखते हुए यह रकम उन पर एक भारी फाइनेंशियल दबाव डाल सकती है, लेकिन वह इसके साथ कैसे सामंजस्य बैठाएंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा।

युज़वेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक़ के बाद 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर ने न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। हर दिन 6 लाख रुपये की कीमत चुकाने वाला ये आंकड़ा यकीनन किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।

हालांकि, इस एलिमनी के आंकड़ों की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आंकड़ों के आधार पर है। इसलिए, इसे एक अनुमान के रूप में ही लिया जाए। इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या कोर्ट का आदेश अभी तक सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+