Yuzvendra Chahal: 'सारा इंडिया जान चुका है', आरजे संग चहल ने किया रिश्ता कन्फर्म? लोगों ने कहा-'मुबारक हो'
Yuzvendra Chahal: भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बारे में लगातार बातें हो रही है कि वो इन दिनों आरजे महवश को डेट कर रहे हैं, दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। जब से चहल का अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हुआ है, तब से इस बात ने और जोर पकड़ लिया है, हालांकि चहल और आरजे दोनों की ओर से इस बारे में अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
लेकिन अब चहल ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे लगता है कि वो और आरजे रिलेशनशिप में हैं। दरअसल हाल ही में युजवेंद्र, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 के तीसरे एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे थे, जहां पर चहल को लेकर काफी बातें हुई, जिस पर चहल ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी।

'चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है लेकिन पार्टी नो वे'
दरअसल इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिकेटर को काफी छेड़ा, उन्होंने कहा -'देखने में छोता तीर है लेकिन घाव काफी गंभीर तौर पर करता है, धोनी को गेंद कर देगा, 4 विकेट निकाल दे दे देगा, जहां से सब भाग जाते हैं, वहां पर चहल खड़ा हो जाता है, इसके बारे में तो दावे के साथ कह सकता हूं कि 'ये पार्टी या पाला बदल ही नहीं सकता है, चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है लेकिन पार्टी नो वे।'
'सारा इंडिया जान चुका है... चार महीने पहले' (Yuzvendra Chahal)
जिस पर कपिल ने सिद्धू से कहा कि ' आपके टाइम पे था नहीं इंस्टाग्राम नहीं तो आप भी पकड़े जाते।' तो इस पर पंत ने कहा कि ' वो कर सकता है वो फ्री जो है' तो इस पर चहल ने कहा - 'सारा इंडिया जान चुका है... चार महीने पहले।' इसे सुनते ही सब लोग पेटपकड़कर हंसने लगे।
'वाह चहल मुबारक हो'
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्टिव हो गए और सवाल पूछने लगे कि ' मतलब चहल ने रिलेशन कन्फर्म कर दिया है?' , तो एक यूजर ने लिखा कि 'वाह चहल मुबारक हो।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर चहल और आरजे ही छाए हुए हैं और लोग जमकर उनके बारे में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कौन हैं आरजे महवश? (Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash)
RJ महवश का पूरा नाम रजनीशा अमू है, जो कि इंटरनेट पर 'महवश अमू' नाम से भी जानी जाती हैं। 27 अक्टूबर 1996 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मी आरजे ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वुमेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली के AJK Mass Communication Research Centre से मास्टर्स किया है।

रेडियो मिर्ची 98.3 FM से की थी करियर की शुरुआत
महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो मिर्ची 98.3 FM से बतौर आरजे किया था।उन्होंने 'Bold or Bowled' और Amazon miniTV के शो 'Playground Season 1' की भी होस्ट किया है। आरजे और चहल के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आईं, जब दोनों को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में एक साथ देखा गया। तब से ही शोर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया उपस्थिति (Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash)
- Instagram: @rj.mahvash - लगभग 2M फॉलोअर्स
- YouTube: rj.mahvash01 - लगभग 290k सदस्य












Click it and Unblock the Notifications