Yuzvendra Chahal की लाइफ में नई हसीना की एंट्री! RJ महविश के बाद अब इस खूबसूरत चेहरे पर आया दिल?
Yuzvendra Chahal Dating Life: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में चहल और आरजे (RJ) महविश के बीच अनबन की खबरों के बाद अब एक नया नाम सामने आया है। पूर्व न्यूज एंकर और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा के साथ अब चहल का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में एक साथ देखे जाने के बाद इंटरनेट पर उनके रिश्तों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
आरजे महविश के साथ खत्म हुआ रिश्ता? (Yuzvendra Chahal Dating Life)
पिछले कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी इसे स्वीकार नहीं किया। हाल ही में इस चर्चा में तब बड़ा मोड़ आया जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर 'अनफॉलो' कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर कर यह दावा किया कि अब उनके बीच के रिश्ते खत्म हो चुके हैं।

शेफाली बग्गा के साथ आए नजर
गौर करने वाली बात यह है कि चहल ने पहले एक पॉडकास्ट में महविश के साथ रिश्तों को नकारते हुए कहा था कि इन अफवाहों के कारण महविश को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जो कि काफी दुखद था। आरजे महविश के साथ दूरी की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल को हाल ही में शेफाली बग्गा के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद फैंस ने यह पूछना शुरू कर दिया कि क्या चहल की जिंदगी में कोई नया अध्याय शुरू हुआ है।
शेफाली बग्गा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म
शेफाली बग्गा एक पत्रकार और टीवी एंकर रही हैं। चहल के साथ उनकी इस मुलाकात को कुछ लोग महज दोस्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसे नए रिलेशनशिप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, अब तक न तो चहल और न ही शेफाली ने इन खबरों पर कोई टिप्पणी की है। धनश्री वर्मा से तलाक होने के बाद से ही युजवेंद्र चहल का निजी जीवन लगातार कैमरे की नजर में है।
साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 2024 में अलग होने का फैसला किया था और पिछले साल उनका तलाक फाइनल हुआ। तब से लेकर अब तक चहल जब भी किसी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications