युजवेंद्र चहल ने खरीदी नई चमचमाती BMW, कीमत इतनी कि दिल्ली-मुंबई में आ जाएं 2 फ्लैट, देखें तस्वीरें
Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की लग्जरी लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है। धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल पब्लिक प्लेस में कम ही दिखाई देते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी कारों के बड़े में एक नई कार शामिल की है, जिसकी जानकारी भी दी है।
चहल ने अपने माता-पिता के साथ कार का फोटो शेयर किया है। चहल ने कैप्शन में लिखा कि अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया, जिन्होंने मेरे हर सपने को मुमकिन बनाया। अपने माता-पिता को इस मील के पत्थर का गवाह बनते और इसका आनंद लेते देखना ही असली लग्जरी (सुख) है।

अपने माता-पिता को चहल ने कार के साथ शामिल कर दर्शाया कि पैरेंट्स की ख़ुशी कितनी बड़ी है। लोगों ने भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया है। चहल की यह कार BMW सीरीज की है। इसकी कीमत होश उड़ा देने वाली है।
Yuzvendra Chahal की कार का प्राइस
BMW Z4 M40i भारत में एक प्रीमियम स्पोर्ट्स रोडस्टर के रूप में पेश की जाती है, जिसकी कीमत इसे बेहद खास बनाती है। भारतीय बाजार में BMW Z4 M40i की एक्स-शोरूम कीमत करीब 96.90 लाख से 97.90 लाख के बीच है, जो इसके ऑटोमैटिक और मैनुअल (Pure Impulse Edition) वेरिएंट पर निर्भर करती है।
इसके अलावा रोड टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन जैसे चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 1.05 करोड़ से 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस कीमत पर BMW Z4 M40i न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री देती है, बल्कि इसे एक एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स कार की कैटेगरी में भी खड़ा करती है।
इतने दामों में आ जाएगा मुंबई-दिल्ली में घर
युजवेंद्र चहल की कार का प्राइस देखा जाए, तो दिल्ली में 1 BHK फ़्लैट आ सकता है, जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि फ़्लैट की कीमत भी इलाके के अनुसार तय होती है। मुंबई में भी 1 BHK के दाम 35 से लेकर 55 लाख रुपये तक जा सकते हैं। इस तरह 1 करोड़ की कीमत में दो फ़्लैट खरीदे जा सकते हैं लेकिन चहल ने सिर्फ एक कार पर इतना पैसा उड़ा दिया है।
Yuzvendra Chahal खेलेंगे आईपीएल
चहल टीम इंडिया से भले ही बाहर चल रहे हैं लेकिन आईपीएल में उनका जलवा अब भी बरकरार है। इस साल पंजाब किंग्स ने उनको रिटेन किया था। एक बार फिर से चहल को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ की बड़ी धन राशि मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications