Yuzvendra Chahal: 'तुझे खोने का कोई गम ही नहीं', चहल के तलाक के बीच आरजे महवश की वायरल हुई ये पोस्ट

Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अब अलग हो चुके हैं, इस तलाक की वजह अभी तक किसी को नहीं पता लेकिन इस डाइवोर्स के पीछे चहल और आर जे महवश का अफेयर बताया जा रहा है, हालांकि चहल, धनश्री और महवश तीनों में से इस बारे में किसी ने भी खुलकर कभी कोई बात नहीं की है।

लेकिन जिस तरह से आर जे और चहल एक साथ देखे जा रहे हैं, उससे सोशल मीडिया पर लगातार यही कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Yuzvendra Chaha

हालांकि इस तरह की अफवाओं के बीच आरजे की एक नई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने ब्रेकअप के बारे में कुछ ऐसी बातें बोलीं, जिसे लोग चहल और धनश्री के रिलेशनशिप से जोड़ रहे हैं और अपनी इसी पोस्ट के कारण आरजे महवश इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

'आखिर ब्रेकअप इतने गंदे क्यों होते हैं यार'

आपको बता दें कि अपनी पोस्ट में आरजे कह रही हैं कि 'आखिर ब्रेकअप इतने गंदे क्यों होते हैं यार, ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का सबसे छोटा हिस्सा बना लो, आधे टाइम हमारी नफरत ही सामने वाले को ये एहसास नहीं होने देती कि उसने क्या गलत किया है?'

कहानी का आखिरी पन्ना इतना कड़वा क्यों लिख देते हो?

'तुम्हारी माफी उस बंदे को आधा कर देगी, विश्वास कीजिए, एक बार करके तो देखिए, तुम कहानी का आखिरी पन्ना इतना कड़वा क्यों लिख देते हो? जिंदगी है दोस्त, तुम्हें लगता है कि सब तुम्हारे हाथ में है लेकिन सब तय है।'

'अगर इंसान भगवान होता तो वो कभी भी भगवान के सामने ना रोता'

'एक दिन वो भी आगे बढ़ जाएगी और वो भी आगे बढ़ जाएगा, उसने तुम्हें यहां दर्द ( दिल की ओर दिखाते हुए ) दिया है लेकिन जब तक तुम किसी को इंसान समझकर माफ नहीं करोगे, तब तक हर किसी में भगवान में खोजते रहोगे लेकिन अगर इंसान भगवान होता तो वो कभी भी भगवान के सामने ना रोता, आखिर तुम वही दो लोग हो ना, जिन्होंने कभी साथ खाना खाया होगा, साथ एक कप में चाय पी होगी, कभी चीनी उसने मिलाई होगी तो अदरक तुमने मिलाया होगा। रात में साथ बैठकर अपना हर राज बताया होगा।'

'खुशी, मोहब्बत, माफी और सुकून रखना चाहते हो' (Yuzvendra Chahal)

'अब ये तुम्हारी च्वाइस है कि तुम्हें अपने साथ ईगो, हर्ट, पेन, नफरत ये रखना चाहते हो या फिर खुशी, मोहब्बत, माफी और सुकून रखना चाहते हो। तुम जाते-जाते अब मुस्कुराकर कहकर तो देखो, बात अब मोहब्बत की नहीं, बात अब नफरत की भी नहीं, कि अब बात कुछ है ही नहीं, जा तुझे माफ किया, तुझे कुछ पाने की ख्वाहिश ही नहीं, तुझे खोने का कोई गम ही नहीं। जा तुझे माफ किया, अब तू यहां है ही नहीं।'सुना होगा कि जिंदगी को ऐसे आसान कर लिया, किसी से माफी मांग ली तो किसी को माफ कर दिया।'

'अब चहल मूवऑन कर जाएगा' (Yuzvendra Chahal)

इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - कि 'अब चहल मूवऑन कर जाएगा।'एक यूजर ने लिखा - 'धनश्री को माफ कर दो। ' तो किसी ने लिखा कि ' 'रील चहल भाई के लिए थी', 'चहल भाई के लिए वीडियो था ये' और 'एक दिन चहल भाई भी आगे बढ़ जाएंगे'। इस तरह के कमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है।

चहल और महवश का चल रहा है अफेयर!

आपको बता दें कि आर जे को हाल ही में आईपीएल मैचों में महवश को पंजाब किंग्स के लिए चीयर करते और चहल के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया था। आपको बता दें कि युजवेंद्र और महवश के डेटिंग की अफ़वाहें दिसंबर 2024 में शुरू हुईं, जब उन्होंने चहल और उनके दोस्तों के साथ क्रिसमस की तस्वीर शेयर की। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच में उनकी एक साथ मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी। देखते हैं दोनों इस बारे में कब चुप्पी तोड़ते हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+