धनश्री वर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा ने अपने सरनेम में से युजवेंद्र चहल का नाम हटाया था, जिसके बाद से दोनों की तलाक की खबर

नई दिल्ली, 18 अगस्त। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा ने अपने सरनेम में से युजवेंद्र चहल का नाम हटाया था, जिसके बाद से दोनों की तलाक की खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। इन दोनों के बीच तलाक की खबरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कई तरह के सवाल उठाने लगे।

Recommended Video

    Chahal और Dhanshree के रिश्तें में दरार, नई जिंदगी के बारे में बोले Spinner | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तलाक की खबरें

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तलाक की खबरें

    समाचार एजेंसी एएनआई के नाम से एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री तलाक लेने जा रहे हैं। इस न्यूज के मुताबिक पंजाब कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी फाइल की है। हालांकि, बाद में एएनआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस खबर को गलत करार दिया और लोगों से साफ कहा कि उनके पास इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी नहीं है।

     आखिरकार चहल ने तोड़ी चुप्पी

    आखिरकार चहल ने तोड़ी चुप्पी

    मामले को बढ़ता देख युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए इस पर अपनी बात रखने का काम किया। चहल ने सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ने वाली अफवाहों पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारे रिश्ते से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे यहीं समाप्त करें। जब तक आपको सब कुछ पता न हो तो उस पर इस तरह बात न करें।

     चहल ने नहीं बताया पूरा सच

    चहल ने नहीं बताया पूरा सच

    युजवेंद्र चहल ने लोगों से इन खबरों पर यकीन नहीं करने की बात जरूर कही है। लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उनके और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धनश्री के सरनेम हटाने के पीछे कोई वजह तो नहीं। जो भी हो आने वाले दिनों में इन दोनों के बीच चल रही इस तकरार की गुत्थी सुलझ सकती है।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं धनश्री और चहल

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं धनश्री और चहल

    बता दें कि धनश्री पेशे से डेंटिस्ट के साथ-साथ डांस कोरियोग्राफर भी हैं। वह यूट्यूब पर अपने वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं। चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों ही कपल्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होती रही है। ये दोनों आपस में काफी खुश भी दिखाई देते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरों ने सबका ध्यान दूसरी ओर खींच लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+