युवराज की कप्तानी में WCL मैच में भारत की धांसू जीत, उथप्पा बने हीरो, पाकिस्तान ने जीता अपना मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद वेटरन क्रिकेटरों का एक टूर्नामेंट शुरू हो गया है। भारत की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम भी खेल रही है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत की टीम ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है।

भारत ने बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर दिया। पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया की कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं और मुकाबले में रॉबिन उथप्पा हीरो बनकर निकले, उनके बल्ले से धाकड़ पारी आई।

yuvraj singh

भारत ने इंग्लैंड चैम्पियंस को 3 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। 166 रनों का पीछा करते हुए भारत ने इसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए रॉबिन उथप्पा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली और जीत में अहम योगदान दिया।

हरभजन सिंह ने गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाए और 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा हरभजन ने भारत की पारी को फिनिश भी किया। उन्होंने छक्का जमाते हुए टीम को जीत दिला दी। युवराज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड के लिए इयान बेल ने 59 रन बनाए।

उधर पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मैच में हरा दिया। पाकिस्तानी टीम ने 190 रनों का स्कोर चेज कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच ने 40 गेंदों में 68 रन बनाए थे और टीम का स्कोर 189 रनों तक पहुँच गया। युनिस खान और मिस्बाह ने टीम को जीत दिलाई।

युनिस खान ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की पारी खेली। मिस्बाह के बल्ले से 30 गेंदों में 46 रन आए। अंत में शाहिद अफरीदी ने कैमियो खेला। उन्होंने 5 गेंदों में दो बाउंड्री सहित 11 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम ने दो गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+