Yuvraj Singh vs Kapil Dev: कौन रहा है वनडे क्रिकेट का असली किंग? जानें किसका रिकॉर्ड है बेस्ट
Yuvraj Singh vs Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की हमेशा से ही डिमांड रही है। मौजूदा समय में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भारत के लिए गेंद और बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं। वहीं युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी भी अपनी छाप छोड़ने में अब तक सफल रहे हैं। लेकिन आज हम आपको वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव और युवराज सिंह के बारे में बताएंगे।
युवराज सिंह का वनडे करियर
युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 304 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को कई मैचों में जीत दिलाई, बल्कि अहम मोड़ों पर गेंद से भी कमाल किया है। युवराज ने अपने वनडे करियर में कुल 8701 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 36.55 का रहा है।

दो वर्ल्ड कप जीत में रहा अहम योगदान
युवराज का खेल हमेशा आक्रामक और मैच जिताऊ रहा है। उनके बड़े शॉट्स और विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास से भरे खेल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से यादगार रहा, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को विजय की ओर अग्रसर किया। युवराज सिंह का योगदान न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में भी महत्वपूर्ण रहा।
कपिल देव का वनडे रिकॉर्ड
कपिल देव भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महान ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। उनका वनडे करियर भारतीय क्रिकेट के लिए यागदार रहा है। कपिल देव ने 225 वनडे मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 3783 रन बनाए। उनका योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वे एक शानदार गेंदबाज भी थे, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत दिलाई।
वनडे में कपिल देव का दबदबा
कपिल देव की बल्लेबाजी की खासियत उनकी आक्रामकता और मैच में परिस्थितियों के अनुसार अपनी भूमिका निभाने की क्षमता थी। वे निचले क्रम में आकर कई बार टीम को संकट से उबारते थे। उनकी बैटिंग तकनीक सरल लेकिन प्रभावी थी। उनके वनडे करियर में 3783 रन बनाने के अलावा उन्होंने 27 अर्धशतक और 1 शतक भी जमाया। कपिल देव एक बेहतरीन गेंदबाज भी थे। उन्होंने अपने वनडे करियर में 239 विकेट भी लिए। उनकी स्विंग और गति ने उन्हें बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा।
दोनो में बेस्ट कौन?
अगर दोनों की तुलना करें तो युवराज सिंह और कपिल देव अपने -अपने समय के महान खिलाड़ी रहे हैं। दोनों का ही योगदान भारतीय क्रिकेट में अमूल्य रहा है। किसी एक को यहां बेस्ट बताना गलत होगा। भारत को युवराज सिंह और कपिल देव जैसे और खिलाड़ियों की जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को इस तरीके के खिलाड़ी और मिलते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications