सामने आई 'सिक्सर किंग' की बेटी की तस्वीर, पापा की है कार्बन कॉपी, आपने देखी क्या क्यूट फोटो?

Yuvraj Singh Daughter's Pics: भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में 'सिक्सर किंग' के नाम से विख्यात क्रिकेटर युवराज सिंह भले ही आज क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के जड़ते नहीं दिखते हैं लेकिन वो आज भी लोगों के दिलों में धड़कते हैं।

 Yuvraj Singh

उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और कहना गलत ना होगा कि विश्वकप 2023 में लोगों ने उन्हें बहुत याद भी किया। फिलहाल सोशल मीडिया पर वो इस वक्त अपनी पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं।

4 महीने की हो गई युवराज सिंह की बेटी

दरअसल युवराज सिंह इस साल दूसरी बार पापा बने हैं, चार महीने पहले उनकी पत्नी हैजल कीच ने अपनी और युवी की दूसरी संतान को जन्म दिया है। दोनों को शादी से पहले एक बेटा था।

'कोई शक नहीं कि वो बहुत ज्यादा क्यूट है'

हैडल कीच ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्राउन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं और मुंह में निप्पल लगाई हुई हैं, कोई शक नहीं कि वो बहुत ज्यादा क्यूट है।

'मेरे दिल में जो कुछ भी बचा था उसे चुरा लिया..'

इस फोटो के साथ ही हैजल ने बड़ा ही प्यार कैप्शन लिखा है कि 'चार महीने की हो गई बेबी गर्ल, चार महीने बाद से इसने मेरे दिल में जो कुछ भी बचा था उसे चुरा लिया... अपनी प्यारी आंखों और खूबसूरत आभा के चार महीने। चार महीने बाद मेरे दिल का प्यार भी दोगुना हो गया #daughter #mothersunconditionallove #blessing

सानिया मिर्जा ने किया कमेंट

हैजल ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट्स करने वालों में युवराज सिंह की दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और सागरिका घाटगे भी शामिल हैं। जिन्होंने युवी की बेटी को उनका डूप्लीकेट कहा है।

युवराज ने अपनी बेटी का नाम ऑरा रखा

मालूम हो कि युवराज ने अपनी बेटी का नाम ऑरा रखा है, जिसका मतलब आभा होता है। युवराज और हेजल के बेटे का नाम ओरियन है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

युवराज ने 40 टेस्ट और 304 वनडे खेले हैं

मालूम हो कि साल 2011 विश्वकप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज सिंह ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 402 मैच खेले हैं। युवराज ने 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 1900 रन बनाए, जबकि वनडे में 304 मैच खेले, जबकि 20-20 में 1177 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+