युवराज सिंह ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, क्रिकेटर को परेशान देख अदालत ने सुनाया पक्ष में फैसला

Yuvraj Singh: युवराज सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है। उनकी इमेज, नाम आदि वाले कंटेंट को हटाने की मांग पर सुनवाई में कोर्ट ने उन ऑनलाइन लिंक को हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने भविष्य में इस तरह के आने वाले सभी कंटेंट पर अभी से रोक लगाने से मना कर दिया है।

जस्टिस ज्योति सिंह की सिंगल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। युवी के खिलाफ अपलोड सामग्री को 48 घंटों में हटाने का आदेश दिया। अगर ऐसा नहीं होगा, तो युवराज उन सोशल मीडिया या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर सकते हैं, इसके बाद 36 घंटों में कंटेंट हटाने की कार्रवाई करनी होगी।

Yuvraj Singh

आने वाले समय के लिए अलग से आना होगा कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि आने वाले समय में अगर फिर से इस तरह का कंटेंट देखने को मिलता है, तो अलग से कोर्ट आना पड़ेगा। अभी उस कंटेंट पर रोक नहीं लगाई जा सकती, जो आया ही नहीं है।

कोर्ट ने यह भी माना कि फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे खुद तय करें कि कौन-सा नया कंटेंट किसी के अधिकारों का उल्लंघन करता है। अदालत ने कहा कि यह फैसला करना उनका काम नहीं है और बिना न्यायिक जांच के किसी भी सामग्री को ऑटोमेटिकली हटाने का निर्देश देना उचित नहीं होगा।

युवराज सिंह ने याचिका में क्या कहा?

युवराज सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर, पहचान और व्यक्तित्व का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उनकी छवि का उपयोग कर कंटेंट और मर्चेंडाइज बेचे जा रहे हैं, जिससे उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है।

इस समय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किसी की भी छवि का इस्तेमाल बिजनेस बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट का यह आदेश केवल युवराज सिंह के मामले तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पर्सनैलिटी राइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+