‘काश तुम और खेल पाते’, बेन स्टोक्स के ODI रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए Yuvraj Singh
स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है।
नई दिल्ली, 20 जुलाई: स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले स्टोक्स ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। मंगलवार को उन्होंने अपने घरेलू समर्थकों के बीच एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहा। स्टोक्स के ODI रिटयरमेंट पर दुनियाभर के खिलाड़ियों के रिएक्शन आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम अब पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का भी जुड़ गया है।
ये भी पढ़ें- अपने आखिरी वनडे में पार्ट टाइम खिलाड़ी की गेंद पर आउट हुए Ben Stokes, इंग्लैंड को मिली करारी हार

युवी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बेन स्टोक्स के वनडे रिटायरमेंट पर युवराज सिंह ने भी उनके लिए काफी इमोशनल ट्वीट किया। युवी ने लिखा, ''शानदार वनडे करियर के लिए शाबाश बेन स्टोक्स। वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर, जो किसी भी टीम के लिए अनमोल है। लेकिन आपने जल्द रिटायरमेंट ले ली। काश तुम और वनडे इंटरनेशनल मैच खेल पाते। कोई बात नहीं अपने बाकी करियर का मजा लेना दोस्त। गुड लक और शुभकामनाएं।''
Well done on a fabulous ODI career @benstokes38 ! A world-class all-rounder who's an asset for any side. Retired too soon! I feel you had a lot more ODI fuel left in you 🔥 nonetheless enjoy the rest of your career mate! Good luck and best wishes 🙌🏻
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 19, 2022

आखिरी मैच में रहे फ्लॉप
अपने आखिरी वनडे मैच में बेन स्टोक्स गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में जहां उन्होंने केवल 5 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 44 रन दे डाले, तो बल्लेबाजी में भी टीम की शानदार शुरुआत के बाद 11 गेंदों में 5 रन बनाकर एडेन मार्करम की गेंद पर LBW आउट हो गए।
पहले मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 334 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 47वें ओवर में ही 271 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। सा. अफ्रीका ने पहला मैच पूरे 62 रन से जीता।

टेस्ट और टी20 में आएंगे नजर
बेन स्टोक्स ने भले ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन अभी भी वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और टी20 मैच खेलते रहेंगे। टेस्ट टीम में स्टोक्स इंग्लैंड के कप्तान भी है। याद दिला दें कि 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था, तब स्टोक्स मैन ऑफ द मैच रहे थे।
वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 242 रनों का पीछा करते हुए 98 गेंदों पर 84 रन का नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में स्टोक्स ने 5 चौके और दो छक्के जमाए थे।












Click it and Unblock the Notifications