युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे का किया नामकरण, बताया क्यों रखा ये यूनिक नाम

नई दिल्ली, 19 जून: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे की झलक दिखाई। इसके साथ ही अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। युवराज-हेजल के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा गया है। युवराज इसी साल पिता बने हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने 26 जनवरी 2022 को बेटे को जन्म दिया था। इसके साथ ही उन्होंने फार्दस डे पर अपने इमोशन शेयर किए।

Yuvraj Singh and his wife Hazel Keech revealed the name of their baby boy

युवराज सिंह ने अपने पिता बनने की खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ही साझा की थी। अब लगभग 6 महीने के बाद उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया है। अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए युवराज सिंह ने लिखा कि, दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को बहुत प्यार करते हैं। जब फैन्स को युवराज-हेज़ल के बेटे का नाम पता लगा, तब हर कोई उसका मतलब भी ढूंढने लगा। दोनों ने खुद ही ओरियन कीच सिंह नाम के पीछे की कहानी बताई।

युवराज सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, ओरियन तारामंडल का एक तारा है और माता-पिता के लिए अपना बच्चा ही अपना तारा होता है। जब हेजल गर्भवती थी और अस्पताल में सोती थी, तो मैं कुछ एपिसोड देख रहा था, जहां मेरे दिमाग में ये नाम आया और हेजल ने इसे तुरंत पसंद कर लिया।उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि हेजल का आखिरी नाम बच्चे के नाम पर आए, इसलिए यह हुआ। युवराज और हेजल कीच ने अपने बच्चे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।

युवी ने जैसे ही पोस्ट किया तो लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सहित तमाम दिग्गज सेलेब्स और फैंस ने युवराज और हेजल को बधाई दी। आपको बता दें कि युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी 2016 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+