WTC Final से पहले जमकर पसीना बहा रहे डेविड वार्नर, तैयारी देख उस्मान ख्वाजा ने टीम इंडिया को किया अलर्ट
उस्मान ख्वाजा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कहा कि उनके जोड़ीदार डेविड वार्नर ओवल में अपने मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान शानदार लय में दिख रहे हैं, और वार्नर जैसे महान खिलाड़ियों को कभी कम नहीं आंका जा सकता।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई बोल्टेज मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने डेविड वार्नर के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।
भारत के खिलाफ पूरी तैयारी में डेविड वार्नर
उस्मान ख्वाजा ने कहा कि उनके सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर ओवल में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट सेशन में अविश्वसनीय रूप से खेल रहे हैं, और भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
आईपीएल में अपना कमाल दिखा चुके हैं वार्नर
दरअसल, वॉर्नर ने इस साल के शुरू में भारत के खिलाफ सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन दिखाया। बेशक उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन वार्नर ने 14 मैचों में 516 रन बनाकर अपने अनुभव का दमदार प्रदर्शन किया।
वार्नर ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को किया चुप- ख्वाजा
ख्वाजा ने आईसीसी से कहा कि, 'मैंने उसे पिछले दो दिनों से प्रैक्टिस करते हुए देखा और मैं उस पर नजर नहीं लगाना चाहता, लेकिन वह बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है। ख्वाजा ने आगे कहा कि वॉर्नर ने अपने 100वें मैच में दोहरा शतक लगाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया और उनके जैसे महान खिलाड़ी को कभी भी खारिज नहीं किया जा सकता।'
उन्होंने कहा कि, 'मैंने हाल के दिनों में उसका नेट्स पर शानदार प्रदर्शन देखा। यह हमेशा रन बनाने से ही जुड़ा नहीं होता है, लेकिन डेविड वॉर्नर के लिए रन बनाने का कोई मौका मिलता है तो यह हो सकता है। वह प्रतिकूल परिस्थितियों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि, 'वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ खेलता है। हमने देखा जब उसने अपने 100वें मैच में दोहरा शतक बनाया था, जब हर कोई उसे लिख रहा था और कह रहा था कि वह खेल चुका है और यह उसका आखिरी गेम था। ख्वाजा ने कहा, 'आप कभी भी एक महान खिलाड़ी को कमतर नहीं आंकते, इसलिए मैं रनों की उम्मीद कर रहा हूं।' दरअसल, डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला 7-11 जून तक लंदन के ओवल स्टेडियम में में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications