'इसे केवल सुलगाना...', शमी की बीवी ने कपिल देव को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए लोग?
Hasin Jahan on the Kapil Dev: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, हालांकि अपने कई बयानों के कारण वो लोगों के निशाने पर भी हैं लेकिन अब उन्होंने अपने पति पर नहीं बल्कि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को लेकर बड़ी बात कही है।

दरअसल विश्वकप 2023 के फाइनल मैच के दौरान मोदी स्टेडियम में भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कपिल देव नजर नहीं आए थे। जिसके बाद एक न्यूज चैनल पर कपिल देव ने कहा था कि 'उन्हें बुलाया नहीं गया'। जिसके बाद काफी लोगों ने बीसीसीआई और आईसीसी दोनों को ट्रोल किया था लेकिन अब उसी बारे में हसीन जहां ने पोस्ट लिखी है।
'सर आप हमारे गौरव हैं, आपका एक रूतबा है'
जिसमें उन्होंने कपिल देव के प्रति अपनी सहानभूति दिखाई है। उन्होंने अपनी लंबी -चौड़ी पोस्ट में लिखा है कि 'सर आप हमारे गौरव हैं, आपका एक रूतबा है, जो कि बुलाने ना बुलाने से कम नहीं होगा। आपका नाम तो भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित है, कोई आपको कभी नहीं भूल सकता है। वक्त-वक्त की बात है, कितने आए और कितने गए, सबको भूल गए सभी।'
बिना नाम लिए शमी पर साधा निशाना
कपिल देव के प्रति अपनी सहानभूति दिखाने का बाद हसीन ने अपनी एक और पोस्ट के जरिए किसी पर निशाना साधने की कोशिश की है। हालांकि उन्होंने शमी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातें इशारा कर रही हैं कि वो शमी की ही बातें कर रही हैं।
'तुमने घर के झगड़े को सड़क पर ला दिया'
उन्होंने लिखा है कि 'कर्मा किसी को नहीं छोड़ता, तुमने घर के झगड़े को सड़क पर ला दिया, तुम चाहे जितना भी पैसा कमा लो लेकिन हर पल तुम्हें किसी की जुदाई सहनी ही होगी। तुम्हारी सारी बदमाशियां एक मिनट में निकल जाएगी, अब भी वक्त है, लालच को छोड़ दो नहीं तो अपने कर्मों का फल भुगतने के लिए रेडी रहो।'
'ये केवल सुलगाने का काम करती है'
हालांकि हसीना जहां अपनी इस पोस्ट के बाद खुद ही ट्रोल हो गईं, लोगों ने उन पर ही संगीन आरोप लगा दिए हैं। कुछ लोगों ने कहा कि 'ये केवल सुलगाने का काम करती है।'
'शमी भाई की बातें सही हैं...'
तो किसी ने कहा कि 'अब यकीन होने लग गया है कि शमी भाई की बातें सही हैं, ये ही गड़बड़ है।' तो किसी ने लिखा कि हसीन जहां जैसे लोग किसी के सगे नहीं हैं, इसे केवल पैसा और पब्लिसिटी चाहिए।'
हसीन जहां को लेकर कमेंटबाजी जारी है...
कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर हसीन जहां को लेकर कमेंटबाजी जारी है और लोग तरह-तरह की बातें उनके बारे में कर रहे हैं, देखते हैं कि अब हसीन जहां इस बारे में क्या रिएक्शन देती है क्योंकि सभी जानते हैं कि वो चुप बैठने वालों से तो बिल्कुल भी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications