किसी का ब्रेकअप, किसी का तलाक, साल 2025 में इन स्पोर्ट्स सेलेब्स के रिश्तों में आई दरार, टूटे सपने बिखरे अरमान
Year Ender 2025 Saina Nehwal To Smriti Mandhana: साल 2025 खेल के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। क्रिकेट में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने आईसीसी खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमया तो वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड का खिताब देश के नाम किया।
खिलाड़ियों के रिश्तों में आई दरार (Year Ender 2025 Saina Nehwal To Smriti Mandhana)
खेल के अलावा इस साल कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिश्तों में दरार और अलगाव की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। युजवेंद्र चहल से लेकर स्मृति मंधाना तक कई स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जिनका साल 2025 में अपने पार्टनर से साथ छूट गया। इन खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन इसके बावजूद खेल के मैदान पर इन्होंने अपना फोकस कायम रखा।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। आखिरकार, लंबे समय तक अलग रहने के बाद 20 मार्च 2025 को उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। इस अलगाव ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी, क्योंकि फैंस उन्हें एक 'आइडियल कपल' के रूप में देखते थे।
मैरी कॉम और करुण ओंखोलर
मुक्केबाजी की दुनिया की 'सुपरमॉम' कही जाने वाली मैरी कॉम की शादीशुदा जिंदगी में भी इस साल एक बड़ा मोड़ आया। मैरी कॉम ने 2005 में करुण ओंखोलर (ओनलेर) से शादी की थी। हालांकि उनका तलाक दिसंबर 2023 में ही आपसी सहमति से तय हो गया था, लेकिन अप्रैल 2025 में खुद मैरी कॉम ने इस खबर की पुष्टि की। लगभग 18 साल का यह लंबा साथ टूटना खेल प्रेमियों के लिए काफी दुखद रहा।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल
स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की लव स्टोरी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही। संगीतकार पलाश मुच्छल ने उन्हें स्टेडियम में प्रपोज किया था, जिसे देख फैंस काफी खुश थे। लेकिन जल्द ही यह खुशी गम में बदल गई। खबरों के अनुसार, पलाश द्वारा धोखे की बात सामने आने के बाद स्मृति ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पलाश के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और उनकी शादी की योजनाएं रद्द कर दी गई हैं।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते को लेकर भी इस साल काफी अटकलें लगाई गईं। 13 जुलाई 2025 को उनके अलग होने की खबर आई थी, जिसने खेल जगत को चौंका दिया। हालांकि, अगस्त 2025 तक खबरें आईं कि यह जोड़ा अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। सुखद बात यह रही कि उन्होंने अंततः अलग न होने का फैसला किया और अपने रिश्ते को एक और मौका दिया।












Click it and Unblock the Notifications