Year Ender 2025: इस साल भारत को मिली 5 सबसे दर्दनाक हार, बेबस नजर आए खिलाड़ी, मायूस हुए फैंस
Year Ender 2025: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल जहां टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप अपने नाम किया। वहीं टीम को कुछ ऐसी हार का भी सामना करना जिसे भुलाना फैंस के लिए आसान नहीं होगा। घरेलू मैदान हो या विदेशी धरती दबाव के क्षणों में टीम का बिखरना चर्चा का विषय बना रहा। भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन से भारी गिरावट देखने को मिली है।
रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी हार (Year Ender 2025)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत को एक ऐसा जख्म मिला जिसे भूलना मुश्किल होगा। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट हार थी। वहीं कोलकाता में पहले टेस्ट में भी टीम इंडिया एक मामूली लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही थी।

इंग्लैंड से मिली करीबी हार
इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया तीसरा टेस्ट काफी रोमांचक था। भारत को जीत के लिए केवल 192 रनों की जरूरत थी, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 170 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने यह मैच मात्र 22 रनों से गंवा दिया। इस करीबी हार के बाद भारतीय फैंस बेहद मायूस नजर आए।
टी-20 में झेलनी पड़ी शिकस्त
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुआत भी निराशाजनक रही। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे मैच में भारत को 51 रनों से करारी हार मिली। प्रोटियाज टीम के बड़े स्कोर के सामने भारतीय बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता नजर आया, जिससे टी20 फॉर्मेट में भारत की कमजोरी सामने आई। हालांकि, बाद के मैचों को जीतकर भारत ने सीरीज में धमाकेदार वापसी की।
वनडे में भी हाथ लगी निराशा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की पारियों के दम पर भारत ने 264/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ने भारतीय गेंदबाजों की योजना को विफल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 2 विकेट शेष रहते ही जीत लिया, जो भारत के लिए एक असंतोषजनक परिणाम रहा।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और WTC का सपना टूटा
सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 162 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। इस हार का सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जबकि भारतीय टीम एक कदम पीछे रह गई। स्कॉट बोलैंड की घातक गेंदबाजी और ट्रैविस हेड की समझदारी भरी पारी ने भारत से जीत छीन ली।












Click it and Unblock the Notifications