Year Ender 2024: कौन है सबसे तूफानी भारतीय टी20 खिलाड़ी? टॉप 5 प्लेयर्स ने मचाई इस साल तबाही

Year Ender 2024: साल 2024 टी20 क्रिकेट के लिहाज से अगर टीम इंडिया का रहा है, तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है। भारतीय टीम ने सबसे छोटे प्रारुप में धमाल मचाते हुए विपक्षी टीमों को चारों खाने चित करने का काम किया है। भारत की सफलता में बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा है।

भारतीय बल्लेबाजों ने इस साल धमाल मचाते हुए टीम इंडिया की सफलता की कहानी लिखी है। उनमें भी कुछ ऐसे रहे हैं, जिनका बल्ला जमकर बोला है। तेज बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। स्ट्राइक रेट से हिसाब से सबसे तेज भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है। उनमें भी कम से कम 300 रन बनाने वाले बल्लेबाज लिस्ट में शामिल हैं।

year ender 2024

संजू सैमसन: इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन संजू सैमसन ने बनाए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 436 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर रहा है। 3 शतकीय पारियां उनके बल्ले से आई है।

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 मैचों में 429 रन बनाए हैं। चार फिफ्टी उन्होंने लगाई और स्ट्राइक रेट 151 से ऊपर का रहा है।

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है। रोहित ने 11 मुकाबले खेलकर 378 रन बनाए हैं। एक शतक और तीन फिफ्टी जमाने वाले रोहित का स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का रहा है।

हार्दिक पांड्या: तूफानी ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में इस साल 17 मुकाबले खेलकर 352 रन बनाए हैं। पांड्या का स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है और एक फिफ्टी उनके बल्ले से आई है।

तिलक वर्मा: इस खब्बू बल्लेबाज ने पांच मैच खेलकर ही तबाही मचा दी और भारत के लिए सबसे तेज रन बनाए हैं। इस साल उनका स्ट्राइक रेट अन्य भारतीयों से ज्यादा रहा है। तिलक वर्मा ने 5 मैच खेलकर दो शतकों सहित 306 रन बनाए। उन्होंने 187 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। यह सर्वाधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+