Year Ender 2024: इस साल के ये सबसे मुश्किल कैच कर देंगे हैरान! एक ने भारत को बना दिया वर्ल्ड चैंपियन
Year Ender 2024: क्रिकेट फैंस को इस साल अब तक के सबसे रोमांचक कैच देखने को मिले। शानदार कैच के इन पलों ने दर्शकों को अचंभित कर दिया और दुनिया भर के खिलाड़ियों की असाधारण प्रतिभा देखने को मिली। इस साल कई ऐसे अविस्मरणीय प्रदर्शन हुए जिन्हें आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। यहां देखें किस-किस ने लिए इस साल के सबसे मुश्किल कैच।
एक कैच ने भारत को बना दिया वर्ल्ड चैंपियन
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के उस पल को कोई भारतीय कैसे भूल सकता है, जब सूर्यकुमार यादव का एक शानदार कैच कौशल देखने को मिला और वो भी दबाव के निर्णायक पल के दौरान। ये पल तब आया जब भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ, तो यादव का डीप में कैच, जिसने भारत को सात रन से जीत दिलाई, न केवल शारीरिक एक्टिवनेस का प्रदर्शन था, बल्कि खेल के हाईएस्ट स्तरों पर आवश्यक मानसिक दृढ़ता का प्रमाण भी था।

Year Ender 2024: रमनदीप ने एक हाथ से पकड़ा कैच
इसी तरह, एक और पल जिसने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को आकर्षित किया, वह था (भारत ए बनाम पाकिस्तान ए, इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024) इमर्जिंग टीम एशिया कप में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए के लिए रमनदीप सिंह का एक हाथ से लिया गया कैच। जैसे ही यासिर खान ने डीप मिड-विकेट की ओर शॉट खेला, रमनदीप ने दाईं ओर दौड़ लगाई और पूरी लंबाई में डाइव लगाकर गेंद को हवा में ही लपक लिया।
Year Ender 2024: आईपीएल का यादगार कैच
साल की शुरुआत में, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक और शानदार प्रयास करके आईपीएल में सुर्खियां बटोरीं - जिसे 'आईपीएल 2024 का कैच' कहा गया - एलएसजी के सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी को आउट करने के लिए बैकवर्ड पॉइंट पर पीछे की ओर छलांग लगाकर।
राधा यादव ने लिए दो बेहतरी कैच
राधा यादव ने दो बेहतरीन कैच लेकर इस साल शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप में, उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट पर तिरछे तरीके से छलांग लगाई, पहले ओवर में शानदार कैच लेने के लिए पूरी ताकत से डाइव लगाई। उनके इस प्रयास ने भारत के दबदबे की नींव रखी। बाद में, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में, राधा ने अहमदाबाद में एक हाथ से शानदार कैच लपका, ब्रूक हॉलिडे को आउट किया और दर्शकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।
हार्वे के कैच ने ग्रेविटी को दी चुनौती
मैकेंजी हार्वे ने बिग बैश लीग में अपने कैस से पैंच को हैरान कर दिया। मैकेन्जी हार्वे ने मेलबर्न रेनिगेड्स की तरफ से पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ एक ऐसा शानदार कैच लिया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। मैथ्यू स्पूर्स का एक गलत शॉट हवा में गया, हार्वे तेजी से पीछे की तरफ भागे, सही वक्त पर छलांग लगाकर एक हाथ से गेंद पकड़ ली, फिर पीठ के बल गिरते हुए जमीन पर आ गए। इस कैच को देखकर सभी खड़े होकर ताली बजाने लगे और हार्वे की फील्डिंग स्किल्स की चर्चा और बढ़ गई।












Click it and Unblock the Notifications