Year Ender 2024: पैसों के मामले में कौन सा भारतीय क्रिकेटर आगे, देखें टॉप 10 अमीर प्लेयर्स की लिस्ट
Year Ender 2024: साल 2024 लगभग समाप्त हो गया है और बा नया साल आना है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों की नेटवर्थ में वृद्धि हुई और कई प्लेयर्स को ज्यादा फायदा नहीं भी हुआ। इस साल के अंत तक किस भारतीय क्रिकेटर की सम्पत्ति सबसे ज्यादा रही, इसके बारे में जानना महत्वपूर्ण है।
सचिन तेंदुलकर: रिटायरमेंट और 50 साल की उम्र में भी तेंदुलकर की प्रोपर्टी अच्छी खासी है। अनुमान के अनुसार तेंदुलकर की नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी जाती है। वह नम्बर वन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। धोनी के पास अब भी आईपीएल अनुबंध हैं। वह ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी अच्छी रकम कमाते हैं। धोनी की नेटवर्थ 1100 करोड़ के करीब है।
विराट कोहली: एक और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। कोहली के पास इस समय ब्रांड्स की कोई कमी नहीं है। वह टॉप इर्निंग वाले प्लेयर्स में हैं। कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ है।
सौरव गांगुली: यहाँ भारतीय कप्तानों का ही दबदबा है। गांगुली भी पूर्व भारतीय कप्तान रहे हैं। उनका नाम भी अमीर भारतीय क्रिकटरों की लिस्ट में शामिल है। दादा की नेटवर्थ 700 से 800 करोड़ के बीच है।
वीरेंदर सहवाग: विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग उस तरह फुल टाइम कप्तान तो नहीं रहे हैं लेकिन कप्तानी उन्होंने भी की है। टॉप रिच भारतीय क्रिकेटरों में उनका नाम भी है। सहवाग की सम्पत्ति 400 करोड़ के करीब मानी जाती है।
युवराज सिंह: छह छक्कों से टी20 क्रिकेट मत तहलका मचाने वाले युवराज सिंह ने भी इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। युवराज सिंह की नेटवर्थ 300 से 350 करोड़ के बीच मानी जाती है।
राहुल द्रविड़: भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले द्रविड़ भी टीम इंडिया के कोच रहे हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 320 करोड़ के पास-पास मानी गई है।
सुनील गावस्कर: वर्ल्ड क्रिकेट में दिग्गज प्लेयर्स में से एक सुनील गावस्कर का क्रेज अब भी है। गावस्कर के पास भी ब्रांड्स रहे हैं। उनकी कुल सम्पत्ति 260 से 270 करोड़ तक मानी गई है।
कपिल देव: 1983 वर्ल्ड कप के समय टीमों के प्लेयर्स को कुछ नहीं मिलता था। उस टीम के कप्तान कपिल देव, ब्रांड्स एंडोर्समेंट, इंवेटमेंट और पब्लिक अपीयरेंस से कमाते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 250 करोड़ के करीब है।
सुरेश रैना: भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके सुरेश रैना की सम्पत्ति 200 करोड़ मानी जाती है। उनको रिटायरमेंट के बाद भी ब्रांड्स मिलते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications