Year Ender 2024: साल के सबसे बड़े उलटफेर में पाकिस्तानी टीम हुई शर्मसार, पिद्दी टीम ने चटाई धूल

Year Ender 2024: यह वर्ष समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है और नया साल आने वाला है। पूरे साल क्रिकेट में कई बड़ी चीजें देखने को मिली। टेस्ट राष्ट्र और एसोसिएट देशों ने अपने मैचों में धमाका करने का पूरा प्रयास किया। इन सबके बीच एक धमाकेदार उलटफेर भी देखने को मिला था।

इस उलटफेर का शिकार पाकिस्तानी टीम हुई थी क्योंकि एक छोटी सी टीम ने पाक को पराजित करते हुए धमाल मचा दिया था। पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शर्म से झुकना पड़ा था। इतनी बड़ी टीम को पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही टीम के सामने हार मिली थी।

pakistan

मुकाबला अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। मेजबान देश होने के नाते अमेरिकी टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जगह मिली थी। हालांकि यह मुकाबला रोमांचक हुआ था लेकिन अंततः अमेरिका ने इसे जीतकर इतिहास रच दिया था।

अमेरिकी टीम ने सुपर ओवर में यह मैच अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 7 विकेट पर 159 रनों का धांसू स्कोर खड़ा किया था। डलास में खेले गए इस मुकाबले में यूएस ने शानदार अंदाज में पीछा किया और पाक गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया।

यूएस के कप्तान मोनांक पटेल ने टीम को फ्रंट से लीड किया और अर्धशतक जमाया। वह 50 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद आरोन जोन्स ने मोर्चा संभाल लिया और 26 गेंदों में धमाकेदार 36 रनों की पारी खेली और अंतिम गेंद पर नितीश कुमार ने हारिस रऊफ को चौका जड़कर मैच टाई करा दिया।

इसके बाद यूएस ने सुपर ओवर खेला। सुपर ओवर में यूएस ने 18 रन बनाए और पाक को जीतने के लिए 19 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तानी टीम यह स्कोर नहीं बना पाई। महज 13 रन बनाकर पाकिस्तानी टीम हार गई और दुनिया भर में हँसी का पात्र बन गई। यूएस के लिए यह बड़ा मौका था।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+