Year Ender 2024: वह तूफानी खिलाड़ी जिसका BCCI ने कर दिया पूरा साल बर्बाद, क्या बिहारी होने की मिली सज़ा?

Year Ender 2024: साल 2024 भारतीय टीम के लिए कई मायनों में काफी अच्छा गया है। कई नए प्लेयर्स को डेब्यू करने का मौका मिला। टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम ने जीत दर्ज की थी। हालांकि घरेलू सीरीज में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी के लिए यह साल बेहद खराब गया है। इस क्रिकेटर ने सोचा नहीं होगा कि मामला इस तरह खराब होगा। पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे से ईशान किशन ने छुट्टी मांगी थी।

ishan kishan

इसके बाद उनको बीसीसीआई ने टीम से रिलीज कर दिया लेकिन टीम में वापसी करने का मौका नहीं दिया। ईशान किशन इस वर्ष इंतजार करते रह गए और उनको खेलने का अवसर नहीं मिला। ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर के साथ भी कुछ ऐसा हुआ लेकिन उनको बाद में मौका मिल गया।

किशन को किया अनुबंध से बाहर

रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन नहीं खेले क्योंकि मानसिक थकान के कारण ही उन्होंने छुट्टी मांगी थी। बीसीसीआई ने इसे नेगेटिव पॉइंट बनाते हुए उनको वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया। अब ईशान किशन के वापस आने के सभी दरवाजे बंद हो गए। वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेले लेकिन फायदा नहीं हुआ। किशन ने घरेलू क्रिकेट में शतक भी जड़े।

लॉबिंग भी एक कारण

यहाँ लॉबिंग की बात हो सकती है। केएल राहुल खराब प्रदर्शन के बाद भी नियमित अंतराल पर टीम इंडिया के साथ बने हुए हैं और किशन बाहर रहे। उनका पूरा एक साल खराब हो गया और इसके लिए बीसीसीआई को जिम्मेदार माना जा सकता है।

टैलेंटेड किशन के पास नहीं है गॉडफादर

दक्षिण लॉबी का बीसीसीआई में काफी ज्यादा प्रभाव है। उनके किसी खिलाड़ी के साथ किशन जैसा बर्ताव होता, तो बवाल हो जाता। ईशान किशन बिहार-झारखण्ड से आते हैं। यहाँ से किसी का प्रभाव बीसीसीआई में नहीं है। लिहाजा वहां से आने वाली प्रतिभाओं के साथ उस तरह न्याय नहीं हो पाता। एक साल खराब होने के बाद टीम में वापसी का इंतजार कर रहे ईशान किशन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+