Year Ender 2024: साल 2024 में केएल राहुल को लगा करोड़ों का चूना, इन खिलाड़ियों को भी भारी नुकसान!

Year Ender 2024: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के अलावा अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी बहुत ऊंची बोली लगी। कई भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो पहली बार करोड़पति बने। जबकि कुछ खिलाड़ियों को इस ऑक्शन में करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। इस लिस्ट में केएल राहुल, सैम कर्रन और हर्षल पटेल सहित कई दिग्गजों का नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस साल किन खिलाड़ियों को ऑक्शन में करोड़ों का नुकसान हुआ है।

केएल राहुल

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में केएल राहुल को केवल 14 करोड़ रुपये में खरीदा गया। जबकि पिछले सीजन में उनकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब यह था कि उन्हें 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। अब वो नई टीम के साथ खेलेंगे। केएल राहुल की फॉर्म और कप्तानी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में वह इस सीजन आईपीएल में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे।

Year Ender 2024 1

ईशान किशन

ईशान किशन नए सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस में 15.25 करोड़ रुपये में खेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ईशान किशन को इसके साथ ही 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईशान किशन नई टीम के लिए खेलते हुए बल्ले से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

समीर रिजवी

पिछले सीजन आईपीएल ऑक्शन में समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को महज 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जो कि पिछले सीजन की तुलना में काफी कम रकम है। इसका मतलब है कि समीर रिजवी को 7.45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल की आईपीएल नीलामी में कीमत काफी कम हो गई है। ग्लेन मैक्सवेल को इस बार पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उन्हें 11 करोड़ रुपये मिले थे। इसका मतलब यह हुआ कि इस बार उन्हें लगभग 6.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। जिस कारण उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ।

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श को आईपीएल 2025 की नीलामी में बड़ा घाटा हुआ है। पिछले सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए 6.5 करोड़ रुपये में खेल रहे थे, लेकिन इस सीजन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

सैम कर्रन

इंग्लैंड के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी सैम कर्रन की आईपीएल में पिछले सीजन तक सैलरी 18.50 करोड़ रुपये थी। लेकिन अगले सीजन के लिए उन्हें सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिससे उन्हें 16.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सैम कर्रन ने साल 2022 में इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आईपीएल में वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+