Year Ender: 2023 में हुए चार विश्वकप, इंडिया के लिए स्पेशल रहा ये साल, जानिए कैसे?
Year Ender 2023: साल 2023 अब कुछ दिनों का मेहमान है, इस वर्ष खेल की दुनिया में बहु़त बड़े-बड़े इवेंट देखने को मिले, जिसे कि लोग लंबे वक्त तक नहीं भूल पाएंगे। आपको जानकर हैरत होगी कि साल 2023 में चार विश्वकप हुए, जिसमें से दो की मेजबानी इंडिया ने की और इस लिहाज से हमारे देश के लिए खेल के दृष्टिकोण से भी 2023 काफी अहम रहा।

आपको बता दें कि साल की शुरुआत हुई पुरुष हॉकी विश्वकप से, जो कि 13 से 29 जनवरी के बीत खेला गया, इसका खिताब जर्मनी ने जीता, उसने भारत के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम के फाइनल मैच में बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराकर विश्वकप अपने नाम किया था।
आईसीसी महिला टी 20 विश्वकप
तो वहीं इसके बाद 10-26 फरवरी के बीच साउथ अफ्रिका में आईसीसी महिला टी 20 विश्वकप का आयोजन हुआ था। जिसमें फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।
महिला फुटबॉल विश्वकप
इसके बाद 20 जुलाई से लेकर 20 अगस्त के बीच आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच में महिला फुटबॉल विश्वकप का आयोजन हुआ था। इस मशहूर टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर फीफा वूमेन्स वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीता था, स्पेन की टीम पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।
ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023
जबकि ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत ने की थी। क्रिकेट का ये महाकुंभ 5 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 नवंबर तक चला। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और वो लगातार दस जीत दर्ज करके फाइनल तक पहुंची लेकिन वो खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई और ऑस्ट्रलिया ने उसे 6 विकेट से हराकर विश्वकप जीत लिया।
इंडिया ने एशिया कप 2023 जीता
तो वहीं विश्वकप से पहले इंडिया ने एशिया कप 2023 जीता था। इसके अलावा इस साल भारतीय खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन एशियन गेम्स 2023 में दिखा। 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के बीच हुए एशियन गेम्स में भारत ने इस साल इतिहास रचा।
एशियन गेम्स में भारत ने जीते 107 मेडल
उसने पहली बार यहां पर 107 मेडल जीते जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। कुल मिलाकर साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा पूरे साल बरकरार रहा, खास बात ये रही कि हर फील्ड के खिलाड़ी पूरे साल छाए रहे इसलिए कहा जा सकता है कि साल 2023 इंडिया के लिए काफी स्पेशल रहा।












Click it and Unblock the Notifications