IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर में ठोका पहला दोहरा शतक, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
India vs England 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन भी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम रहा है। जिन्होंने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाना जारी रखा और आसानी से अपना पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया।
शोएब बशीर की गेंद पर पूरा किया दोहरा शतक
22 वर्षीय खिलाड़ी ने कई इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर परेशान किया है और उनका आसानी से सामना किया है।जायसवाल ने डेब्यू कर रहे शोएब बशीर की गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ 277 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। उनकी अब तक की 201 रन की पारी में 18 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

बना ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे युवा बल्लेबाज
अपने दोहरे शतक के साथ जायसवाल अब केवल 22 साल और 37 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में मील के पत्थर तक पहुंचने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, और टेस्ट में इतना ही स्कोर बनाने वाले पांचवें बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
पहले टेस्ट में शतक से चूके जायसवाल ने किया डबल धमाका
जायसवाल हैदराबाद टेस्ट में शुरुआती टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाने से चूक गए, लेकिन विजाग में उन्होंने तीन अंकों के आंकड़े को तोड़ने के लिए जबरदस्त धैर्य दिखाया और आज भी इस गति को बरकरार रखा है।
डेब्यू मैच में लगाया था पहला टेस्ट शतक
जायसवाल ने पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। डोमिनिका के विंडसर पार्क में कैरेबियन गेंदबाजी अटैक का सामना करते हुए जायसवाल ने पहली पारी में 171 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बाद जायसवाल टेस्ट डेब्यू पर शतक का दावा करने वाले तीसरे भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में उभरे।












Click it and Unblock the Notifications