Yashasvi Jaiswal Net Worth: रातोंरात कैसे बदली जायसवाल की किस्मत, कितने करोड़ की सम्पत्ति के हैं मालिक
Yashasvi Jaiswal Net Worth: इंग्लैंड के बैजबॉल के बाद भारत की तरफ से भी कुछ उसी तरह का खेल देखने को मिला और फैन्स ने इसे जायसबॉल नाम दिया। यशस्वी जायसवाल के तूफानी अंदाज को देखते हुए उनको यह नाम मिला। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जमाये हैं।
विशाखापट्टनम और राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो जायसवाल रहे हैं। दोनों मैचों में उनके बल्ले से डबल हंड्रेड आया। एक समय जायसवाल के पास रहने के लिए कोई जगह तक नहीं थी और कड़े संघर्ष के दौर से गुजरने के बाद उनके अच्छे दिन आए। आज जायसवाल करोड़ों के मालिक हैं।

आईपीएल से कमाई
अंडर 19 वर्ल्ड कप में जायसवाल के बल्ले से तबाही आई थी। रातोंरात किस्मत बदलकर वहां से उनको आईपीएल में एंट्री मिल गई। साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा था। वहां से उनको रिटेन भी कर लिया गया। अब भी वह राजस्थान रॉयल्स में ही शामिल हैं और कीमत भी बढ़कर 4 करोड़ रुपये हो गई है।
इंटरनेशनल क्रिकेट से आय
भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच और वनडे के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं। टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये फीस है। जायसवाल ने वनडे नहीं खेला है। अब तक उन्होंने 7 टेस्ट मैच और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
आलीशान घर
जायसवाल जब संघर्ष के दिनों में थे, तब सड़क किनारे टूटे हुए टेंट में सोया करते थे। कमाई होने के बाद उन्होंने घर लेने की योजना बनाई। पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से वापस आने पर उन्होंने 5 बैडरूम का घर खरीद लिया। इसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा वह एक लग्जरी कारों के मालिक भी हैं। मर्सीडीज कार भी उनके पास है। ब्रांड इंडोर्समेंट के बारे में अभी तक उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उनके बल्ले पर एसजी का स्टिकर लगा रहता है। इस ब्रांड से उनको कुछ कमाई जरुर होती होगी। अनुमान के अनुसार जायसवाल करीबन 20 करोड़ रुपये के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications