Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते ओपनर, हासिल की बड़ी उपलब्धि
ICC Ranking, Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आईसीसी द्वारा जारी ताज़ा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में जायसवाल टॉप-10 में जगह बनाने वाले एकमात्र सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह मौजूदा समय में वह दुनिया के पहले सलामी बल्लेबाज हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों की लिस्ट में अब यशस्वी जायसवाल की भी गिनती होने लगी है।
रैंकिंग में टॉप-10 में बनाई जगह (ICC Ranking, Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी जायसवाल का यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मौजूदा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उनका बल्ला जमकर बोला है। अभी तक खेले गए दो मैचों में वह बड़ी पारियां खेल चुके हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। यही वजह है कि उन्हें आईसीसी रैंकिंग में बड़ी छलांग मिलते हुए टॉप-10 में जगह मिली।

चौथे स्थान पर पहुंचे जायसवाल
इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ज्यादातर टॉप बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर से हैं। जैसे कि जो रूट, हैरी ब्रूक, बाबर आज़म, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी। ऐसे में यशस्वी का एक सलामी बल्लेबाज के रूप में टॉप 10 में जगह बनाना खास मायने रखता है। वह इस समय इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। यानी वह शुभमन गिल से भी आगे हैं।
बतौर ओपनर किया कमाल
ओपनर के तौर पर शुरुआत करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। जहां दुनिया भर में सलामी बल्लेबाज फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं टेस्ट में जायसवाल ने अपनी अलग छाप छोड़ने में सफलता हासिल की है। शुरुआत में नई गेंद और गेंदबाजों की फ्रेश एनर्जी से मुकाबला करना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल भरा होता है। ऐसे में जायसवाल ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए खास मुकाम हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications