Yashasvi Jaiswal को मिला बड़ा इनाम, इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरे शतक के लिए चुना गया बेस्ट खिलाड़ी
Yashasvi Jaiswal: हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इसका रिवॉर्ड भी मिल गया है। यशस्वी जायसवाल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दो बार दोहरा शतक जमकर तहलका मचाया था।
यशस्वी जायसवाल को फरवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ डी मन्थ चुना गया है। उनके साथ इस अवॉर्ड की दौड़ में दो खिलाड़ी और भी शामिल थे लेकिन दोनों को पछाड़कर वह बेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में जायसवाल लीडिंग रन स्कोरर हैं।

आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए जायसवाल के अलावा केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसंका भी दौड़ में थे। इन दोनों के ऊपर जायसवाल के दो शतक भारी पड़े हैं। भारत को टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत दिलाने में जायसवाल का अहम योगदान रहा है।
जायसवाल ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की पहली पारी में 219 रनों की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। इसके बाद राजकोट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जड़ा और टीम इंडिया ने सीरीज में लीड हासिल की थी।
फरवरी महीने में जायसवाल के आंकड़े उत्कृष्ट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 3 टेस्ट मुकाबले खेलकर 560 रन जड़े। इसमें उनका औसत 112 का था और 20 छक्के उनके बल्ले से आये। इसके बाद मार्च में भी उनका बल्ला उसी गति से चला और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया।
पारियों के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में जायसवाल दूसरे नम्बर पर हैं। उनसे आगे विनोद काम्बली का नाम है। काम्बली में 14 पारियां खेलकर यह आंकड़ा हासिल किया था। यशस्वी जायसवाल ने इसके लिए 16 पारियों का सहारा लिया।












Click it and Unblock the Notifications