यशस्वी जायसवाल ने मचाई टेस्ट रैंकिंग में खलबली, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने काटा बवाल, बुमराह को भारी नुकसान

IND vs NZ: आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है, इसमें भारतीय टीम के कुछ प्लेयर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि यशस्वी जायसवाल को फायदा हुआ है। पुणे टेस्ट मैच में जायसवाल का बल्ला चला था, इसका लाभ उनको रैंकिंग में मिला है।

पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने रैंकिंग में बवाल काटा है। इंग्लैंड के खिलाफ धांसू गेंदबाजी करने के बाद इस खिलाड़ी ने टेस्ट रैंकिंग में कई स्थानों की लम्बी छलांग लगाई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले दो टेस्ट में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं, उनको नुकसान हुआ है।

icc test rankings

जायसवाल ने लगाई छलांग

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा मिला है। जायसवाल अब रैंकिंग में टॉप तीन में आ गए हैं। वह तीसरे नम्बर पर हैं। बैटिंग रैंकिंग में टॉप प्लेयर इंग्लैंड के जो रूट हैं। उनके बाद कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन का नाम आता है। जायसवाल ने हैरी ब्रूक को पीछे कर दिया।

साऊद शकील का जलवा

इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी साऊद शकील ने रैंकिंग में 20 स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप दस के कई प्लेयर्स को पार कर दिया और सीधा सातवाँ स्थान प्राप्त कर लिया। टॉप दस में भारत से एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।

बुमराह को नुकसान

भारत के सभी गेंदबाजों को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम से नम्बर एक गेंदबाज बुमराह तीसरे स्थान पर आ गए हैं और रबाडा ने पहला स्थान हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर है। उधर अश्विन को भी दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। अश्विन चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है। जडेजा दो स्थान नीचे गिरकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। इस तरह टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज रैंकिंग में ऊपर नहीं आया बल्कि नीचे गिरते चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+