RCB के गेंदबाज यश दयाल हो सकते हैं गिरफ्तार, जयपुर की कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, IPL से बाहर होने का खतरा
Yash Dayal: आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। जयपुर की एक POCSO अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
न्यायाधीश अलका बंसल की कोर्ट ने आदेश में कहा कि मौजूदा सबूतों को देखते हुए इस स्तर पर राहत नहीं दी जा सकती। पुलिस जांच के अनुसार, दयाल पर नाबालिग को क्रिकेट करियर में मदद करने का झांसा देकर इमोशनल ब्लैकमेल करने और करीब ढाई साल तक जयपुर और कानपुर के विभिन्न होटलों में दुष्कर्म करने का आरोप है।

इस मामले की एफआईआर जयपुर के सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस को पीड़िता के मोबाइल से चैट, फोटो, वीडियो और होटल स्टे के रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। दूसरी ओर, यश दयाल के वकील कुणाल जैमन का तर्क है कि क्रिकेटर को फंसाया जा रहा है और उनसे पैसे उगाही की कोशिश की जा रही है।
बचाव पक्ष का कहना है कि लड़की ने खुद को बालिग बताया था और वह दयाल से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे लेती रही है। हालांकि, कोर्ट ने इन तर्कों के बावजूद गिरफ्तारी से संरक्षण देने से इनकार कर दिया है, जिससे दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
Yash Dayal को आरसीबी ने किया रिटेन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के लिए यश दयाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब कानूनी संकट के चलते फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जयपुर कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यश दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
Yash Dayal के कारण हो सकता आरसीबी को नुकसान
यदि वे जेल जाते हैं या कानूनी कार्यवाही के कारण IPL 2026 से बाहर होते हैं, तो यह आरसीबी के लिए एक बड़ा आर्थिक और रणनीतिक नुकसान होगा। गौरतलब है कि यश दयाल का विरोध और उनके चयन पर सवाल सोशल मीडिया पर पहले से ही उठते रहे हैं, और अब इस 'रेप केस' के आरोपों ने आग में घी डालने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications