T20 World Cup जीतने के लिए वाराणसी में किया गया यज्ञ, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप को लेकर शनिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यह फाइनल क्रिकेट मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम की जीत के लिए खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों द्वारा पूजा पाठ किया जा रहा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी भारतीय टीम की जीत के लिए खिलाड़ियों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है।

इसके अलावा काशी में अन्य स्थानों पर भी क्रिकेट प्रेमी पूजा-अर्चना कर रहे हैं और टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। कुल मिलाकर काशी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
पांचो वीर मंदिर में शुरू हुआ यज्ञ
वाराणसी के अर्दली बाजार अंतर्गत पांचो वीर मंदिर पर शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों द्वारा यज्ञ प्रारंभ किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को ऊर्जा और शक्ति देने की प्रार्थना भी की गई।
इस बार इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम एक भी मैच नहीं हारी है ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा कर रहेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई में T20 के पहले संस्करण में ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद साल 2014 में भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी।
फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका की टीम के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। टक्कर में श्रीलंका की टीम फाइनल में जीत गई जबकि भारतीय मैच हार गई थी।
ऐसे में इस बार भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications