WTC फाइनल से बाहर होने के कगार पर भारतीय टीम? घर पर क्लीन स्वीप होना पड़ा भारी
WTC points table Updated: वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम ने अंतिम टेस्ट मैच में 25 रन से जीत हासिल की। यह घरेलू धरती पर 3 मैचों की सीरीज में भारत की पहली हार है। चौथी पारी में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे दुर्भाग्यवश भारतीय टीम हासिल नहीं कर सकी।
न्यूजीलैंड का रहा दबदबा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पारी डेरिल मिशेल के 82 रनों की बदौलत 235 रन बनाने में कामयाब रही। इसके बाद भारत ने शुभमन गिल के 90 रनों के शानदार योगदान की बदौलत मामूली बढ़त के साथ 263 रन बनाए। शुभमन गिल का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया, उन्होंने 146 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।

भारत को हुआ बड़ा नुकसान
भारतीय टीम सीरीज की शुरुआती दो टेस्ट मैच हारकर भी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। भारत की मुश्किलें इस हार के साथ बढ़ चुकी है। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए भारत को लगातार जीत दर्ज करनी होगी।
भारत कैसे बना सकता है फाइनल में जगह
टीम इंडिया को अब सिर्फ 5 टेस्ट मैचों की एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है, जो उनके ही देश में आयोजित होगी। इस हालिया प्रदर्शन के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में 4-0 से हराना किसी सपने जैसा प्रतीत होता है। ऐसे में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ साउथ अफ्रीका के खराब प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।
न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के साथ अपने घर पर 3 मैचों की सीरीज खेलनी है, और अगर वे इसे 3-0 से जीतते हैं, तो कीवी टीम की फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि, यदि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से जीत दर्ज कर लेती है, तो किसी भी अन्य टीम की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications