WTC Final: ओवल की पिच और मौसम पर क्या बोले रोहित शर्मा, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर दिया ये अपडेट

WTC 2023: इंग्लैंड के ओवल में जिस तरह के मैदानी हालात नजर आ रहे हैं उसके हिसाब से दो स्पिनर खेलने की संभावनाएं उतनी ही कम होती जा रही हैं। लेकिन रोहित शर्मा का कहना है कि वे मैच के दिन ही पिच को देखकर अंतिम फैसला करेंगे।

Rohit Sharma ahed of wtc final

India vs Australia WTC Final 2023: भारत को 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलना है जहां काफी ठंड है और ओवरकास्ट कंडीशन है, जिसके चलते टीम इंडिया दो स्पिनर उतारने के प्लान को एक तरफ भी रख सकती है।

स्पिन भारतीय टीम की ताकत रही है लेकिन ओवल के हालात देखते हुए ऐसा लगता है कि भारत चार तेज गेंदबाजों को भी खिलाने की सोच सकता है। जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो 9.15 बजे (लोकल टाइम) तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था।

इससे पहले यह तापमान और भी कम था, मौसमी हालात ऐसे थे कि ठंडी तेज हवाएं चल रही थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। इन सबको देखते हुए रोहित ने स्पिन की जगह तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना ज्यादा जताई है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पिच बहुत तेजी से बदल भी जाती है।

रोहित ने पिच पर कहा कि, 'हम पिछले टेस्ट मैच में यहां देख भी चुके हैं कि जैसे-जैसे मैच बढ़ता है, पिच खेलने के लिए और बेहतर हो जाती है, और धीमी होती जाती है। यहां तक कि पांचवे दिन रिवर्स स्विंग देखने के लिए मिल गई थी। हम अपनी टीम को चुनते हुए इन सब चीजों को ध्यान में रखेंगे।'

फिलहाल भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे का सिलेक्शन पक्का है जिनका ओवरसीज रिकॉर्ड बढ़िया है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा तो ओपन करेंगे ही। चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर होंगे, विराट कोहली नंबर पर होंगे। गेंदबाजी में लगता है कि उमेश यादव को जयदेव उनादकट की जगह अनुभव के चलते वरीयता मिलेगी।

असली सवाल यही है कि तीन तेज गेंदबाज उतारे जाएंगे या चार। यहां शार्दुल ठाकुर अपनी बल्लेबाजी करने की काबिलियत के चलते बाजी मार सकते हैं। रोहित ने इस दौरान कहा, "हम कल तक का इंतजार करेंगे और पिच को देखेंगे। फिलहाल सभी 15 खिलाड़ियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।"

भारतीय टीम ने अपने वैकल्पिक नेट सेशन में भी भाग लिया और रोहित शर्मा के अलावा आर अश्विन, केएस भरत, उमेश यादव और यशस्वी जायसवाल को देखा गया था। इस दौरान रोहित शर्मा से आईसीसी ट्रॉफी जीतने को लेकर बातें भी हुई।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'भारतीय खिलाड़ी यह जानते हैं कि इंडिया कब जीता है और कब हारा है। इसलिए बार-बार इस सवाल को उठाने का कोई तुक नहीं है। असली फोकस इस बात पर होना चाहिए कि हम अगले 5 दिनों में बेहतर क्रिकेट खेलते चैंपियनशिप जीत सकते हैं।'

'लेकिन इसके लिए भी बहुत सारी चीजों को एक साथ ठीक करना होगा, जो एक बड़ी चुनौती है। मैं उस तरह का शख्स हूं जो इस बात पर विश्वास करता है कि जो आपके सामने हैं उस पर फोकस रखो। ना कि उस पर, जो गुजर गया है या जो भविष्य में होगा वह होता रहेगा। जो अभी है आप उसमें देखिए कि क्या कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+