केएल राहुल की चोट सूर्यकुमार यादव के लिए बन सकती है मौका, WTC फाइनल में मिल सकती है जगह
WTC Final Squad: केएल राहुल अपनी चोट के चलते आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए हैं। इसके चलते सूर्यकुमार यादव को यूके के लिए रेडी रहने के लिए बोला गया है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में दिखाई दे सकते हैं क्योंकि केएल राहुल चोट (KL Rahul Injury) के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राहुल को आईपीएल के एक मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए यह चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अपनी थाई की सर्जरी कराने की जरूरत है।
टीम मैनेजमेंट की दिक्कत यह है कि जयदेव उनादकट, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं। उनादकट की चोट तो ज्यादा खराब दिखाई दे रही है। टेस्ट टीम में पहले ही श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार को कहा गया है कि वह अपना यूके वीजा तैयार रखें। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच यूके में 7 जून को शुरू होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। सूर्य कुमार यादव ने 2022-23 में रणजी ट्रॉफी में खेला था जहां रेड बॉल क्रिकेट में फॉर्म में उनकी वापसी हुई थी।
लेकिन फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वे कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में अपना डेब्यू किया था यादव को उस सीरीज में सफलता नहीं मिली थी। जब श्रेयस अय्यर चोट के बाद वापस रिकवर होकर आ गए थे तो उन्होंने सूर्यकुमार को बाकी सीरीज के लिए रिप्लेस कर लिया था।
इसके बाद जो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेली थी तो सूर्यकुमार लगातार तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी वे कुछ मैचों में सफल और कुछ मैचों में रन बना पाए हैं लेकिन अब फॉर्म शानदार दिखाई दे रही है जहां उन्होंने अपनी पिछले चार पारियों में 3 अर्धशतक लगाए हैं।
इससे पहले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम अजिंक्य रहाणे को मिल चुका है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की टीम में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications