WTC Final 2023: विराट कोहली ने फिर तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, पत्नी अनुष्का शर्मा भी मायूस

WTC Final in 2023, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला फाइनल मैच में हल्ला नहीं बोल पाया।

WTC Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की हालत बद से बदतर होती जा रही है। भारतीय टीम के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवा रही है। हर विकेट के साथ भारतीय टीम इस मैच से काफी दूर होता जा रहा है। भारत के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज विराट कोहली भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

कोहली भी लौटे पवेलियन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा के बाद विराट कोहली भी सस्ते में ही आउट हो गए। मिशेल स्टार्क की गेंद पर कोहली कैच आउट हो गए। कोहली को स्टार्क ने स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। कोहली के आउट होने से भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

अनुष्का शर्मा भी हैरान: विराट कोहली के आउट होने के बाद स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा भी हैरान नजर आई। अनुष्का शर्मा के साथ रोहित की पत्नी रितिका भी देखने के लिए स्टैंड में बैठी थी। लेकिन कोहली के आउट होने के बाद दोनों का ही चेहरा उतर गया। इसके अलावा स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस के बीच भी सन्नाटा पसर गया।

रोहित-गिल ने भी तोड़ा दिल: इससे पहले भारतीय कप्तान एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा का खराब फॉर्म फाइनल मुकाबले में भी देखने को मिल रहा है। बड़े स्कोर के लिए जूझ रहे कप्तान रोहित शर्मा पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और क्लीन बोल्ड होकर वापस लौट गए।

पुजारा ने भी छोड़ा साथ: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पुजारा लंबे समय से इंग्लैंड की पिच पर काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। लेकिन इसका फायदा भारतीय टीम को नहीं मिला। चेतेश्वर पुजारा फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम को बीच मझधार में ही छोड़कर निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+