WTC Final: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी भारत के खिलाफ फाइनल से हुआ बाहर
Josh Hazlewood ruled out: ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है। कंगारुओं को अंतिम समय में आकर अब टीम में बदलाव करना पड़ा है।

Josh Hazelwood ruled out of WTC Final: भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। चोटिल खिलाड़ी जोश हेजलवुड के बाहर होने से अंतिम समय में टीम में बदलाव करना पड़ा है। जोश हेजलवुड की जगह कंगारू टीम में अब माइकल नेसर को शामिल किया गया है।
आईपीएल के दौरान हेजलवुड को समस्या हुई थी। आईपीएल में वह आरसीबी का हिस्सा थे। चोट को ध्यान में रखते हुए हेजलवुड को टीम से बाहर रखने का निर्णय लिया गया। इससे पहले माना जा रहा था कि वह फाइनल मुकाबले तक शायद फिट हो जाएंगे।
अगर स्कॉट बोलैंड को अंतिम इलेवन में शामिल नहीं किया जाता है, तो माइकल नेसर को टीम में चुना जा सकता है। नेसर की बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है। नेसर को शामिल करने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तकनीकी समिति ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
इंग्लैंड की काउंटी चैम्पियनशिप में ग्लेमॉर्गन के लिए खेलते हुए नेसर ने धांसू प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किये थे। इसके अलावा एक शतक भी जमाया था। उनकी फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है।
नेसर ने अपने करियर में अब तक दो ही टेस्ट मुकाबले खेले हैं। अब उनके पास मौका है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच की अंतिम एकादश में जगह हासिल कर सकते हैं। हालांकि बोलैंड भी इस दौड़ में शामिल है। दोनों में से किसे मौका मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications