WTC Final में एडन मार्कराम ने रचा इतिहास, एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, कोहली का पुराना रिएक्शन वायरल

WTC Final, Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार शतक लगाकर न केवल अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अब सिर्फ 69 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

एडेन मार्करम ने जड़ा शतक (WTC Final, Aiden Markram)

एडेन मार्करम 159 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर टिके हुए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। यह एडेन मार्करम का टेस्ट करियर का आठवां शतक है। एडेन मार्करम ने इस शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

WTC 1

एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

एडेन मार्करम WTC फाइनल में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी ICC फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले यह कारनामा क्लाइव लॉयड (1975) और अरविंद डी सिल्वा (1996) ने किया था। साथ ही वह आईसीसी फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं।

जानें कैसा रहा मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए, जिसमें स्मिथ ने 66 और वेबस्टर ने 72 रन बनाए। रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर सिमट गई, और उसे 74 रनों की बढ़त दे दी गई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही, लेकिन मिचेल स्टार्क के 58 और कैरी के 43 रन की मदद से टीम 207 रन तक पहुंच सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 282 रन का लक्ष्य मिला।

इतिहास रचने के लिए सिर्फ 69 रन की जरूरत

अब चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए। अगर वे यह लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो वे WTC चैंपियन बनने वाले नए विजेता बन जाएंगे। यह 2005 के बाद लॉर्ड्स पर 200+ रन का चेज पूरा करने वाली पहली टीम भी बन सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का लक्ष्य दिया था, जिसमें मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी विकेट साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई।

कोहली का रिएक्शन हो रहा वायरल

वहीं मार्करम के दमदार शतक के बाद विराट कोहली का साल 2018 का एक ट्वीट फिर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि एडेन मार्करम को देखना आनंददायक है! मार्करम WTC फाइनल की चौथी पारी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने और टेस्ट की चौथी पारी में ये उनका तीसरा शतक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+